Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी बांध विस्थापितों की लड़ाई लड़ेंगे हरीश रावत
  • टिहरी

टिहरी बांध विस्थापितों की लड़ाई लड़ेंगे हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 29/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   टिहरी बांध विस्थापितों को भूमिधरी का अधिकार देने की मांग को लेकर हरीश रावत एक फरवरी को गांधी पार्क देहरादून में मौन धरने पर बैठेंगे। इसमें बड़ी संख्या में बांध विस्थापित भी शिरकत करेंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि 45 साल बाद आज भी टिहरी विस्थापित अपने हक-हकूकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार मामले का हल निकालने के बजाए उलझाने का काम कर रही है। कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार के पथरी में निवासरत टिहरी बांध विस्थापितों के मामले को उठाया। कहा कि 45 साल बाद भी विस्थापितों को उनके मकान और खेतों पर भूमिधरी का अधिकार नहीं मिला है। उन्हें बैंक उनकी ही जमीन या मकान पर लोन तक नहीं दे रहे हैं। रावत ने मुख्यमंत्री से भूमिधरी का अधिकार देने को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक बुलाने की मांग की। कहा कि 2016 में तत्कालीन सरकार ने मालिकाना हक देने के निर्देश जारी किए थे। सत्ता परिवर्तन के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र में स्थानीय विधायक ने यह मामला उठाया और सदन में आश्वासन भी दिया गया। सीएम ने हरिद्वार के विधायकों के साथ बैठक में इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए । इस बीच वन विभाग ने सर्वे कर कह दिया कि यूपी के वक्त 912 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ और अब 968 एकड़ में भूमि पर टिहरी विस्थापित कब्जेदार हैं। उन्होंने वन विभाग के सर्वे और निष्कर्षों को वापस लेने, विस्थापितों से किए गए वादों के परीक्षण के लिए टीएचडीसी, पुनर्वास निदेशक और मंत्री मंडल की संयुक्त कमेटी गठित हो। साथ ही 2013 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हर साल विस्थापितों के हित में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हो, जिसका पालन सरकार नहीं कर रही है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, टिहरी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, महावीर सिंह रावत, धीरेंद्र प्रताप, गरिमा दासौनी, पूरण सिंह रावत, वीरेंद्र पंवार बॉबी, विक्रम खरोला समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मास्टर्स गेम्स फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी पर गंभीर आरोप
Next: लकड़ी कटान में 12 लाख से ज्यादा का गबन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.