Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लकड़ी कटान में 12 लाख से ज्यादा का गबन
  • देहरादून

लकड़ी कटान में 12 लाख से ज्यादा का गबन

RNS INDIA NEWS 29/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   टोंस वन प्रभाग के पुरोला में अवैध कटान के साथ ही विभागीय धन के गबन का मामला भी सामने आया है। वन विभाग की जांच में ये बात सामने आयी है कि जिन लाटों में लकड़ी काटे बिना निकासी की परमिशन मांगी गई थी, वहां कटान के नाम पर करीब 12 लाख रुपए के बिलों का फर्जी भुगतान भी दिखाया गया। इस खुलासे के बाद वन संरक्षक ने मामले की विजिलेंस जांच की सिफारिश शासन से की है। डीएफओ टोंस कुंदन कुमार की जांच में सामने आया था कि वन निगम के पुरोला डीएलएम की ओर से जिन 74 लाटों से लकड़ी निकासी की अनुमति मांगी गई थी। इनमें से कोटीगाड़ रेंज कें आंद्रेगाड़ बीट में 142 घन मीटर और 299 घन मीटर कटान भी शामिल था। लेकिन स्थलीय निरीक्षण में वहां किसी तरह का कटान सामने नहीं आया। जिसके बाद इस मामले में अनियमितता की कहकर डीएफओ ने वन निगम अधिकारियों व कर्मचारियों पर एफआईआर की संस्तुति की थी। लेकिन अब जांच में इससे भी चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। जिन बीटों में कटान के बिना कार्रवाई की अनुमति मांगी गई थी वहां वन निगम की ओर से 12 लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान करना दिखाया गया है। जो कि लकड़ी कटान व उससे जुड़े कामों के लिए किया। लेकिन वहां कटान हुआ ही नहीं।ऐसे में फर्जी बिल लगाकर विभागीय पैसों का गबन किया गया।
बिना कटान के निकासी वाले मामले में जांच आगे बढ़ी तो और भी चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। इन दोनों लॉटों में कटान के नाम पर 12 लाख रुपए से ज्यादा का फर्जी भुगतान दिखाया गया है। जिसके लिए फर्जी बिल बाउचर तक बनाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर एफआईआर और विजिलेंस जांच के लिए शासन को भेजा जा रहा है।
-विनय भार्गव,वन संरक्षक यमुना

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी बांध विस्थापितों की लड़ाई लड़ेंगे हरीश रावत
Next: लोक परंपरा पर बनी फिल्म पितृकुड़ा दो को होगी रिलीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.