Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डोईवाला और ऋषिकेश में निकलेगी अंकिता को न्याय दो यात्रा
  • देहरादून

डोईवाला और ऋषिकेश में निकलेगी अंकिता को न्याय दो यात्रा

RNS INDIA NEWS 13/01/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर 15 जनवरी को देहरादून आगमन पर नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का स्वागत करने की तैयारियों पर चर्चा की। इसके साथ ही कांग्रेस ने 17 से 19 जनवरी तक डोईवाला और ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्रों में अंकिता भंडारी को न्याय दो यात्रा निकालने का ऐलान किया। शनिवार को डोईवाला के गन्ना समिति कार्यालय स्थित किसान भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि 15 जनवरी को नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा उत्तराखंड पहुंचेगी। उनके आगमन की व्यापक तैयारियां की गई हैं। डोईवाला चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। कुमारी शैलजा के प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने से कांग्रेस संगठन को उत्तराखंड में युवा नेतृत्व मिला है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक बार फिर ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि मणिपुर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में 17 से 19 जनवरी तक डोईवाला और ऋषिकेश में अंकिता भंडारी को न्याय दो यात्रा निकाली जाएगी। पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा कि कुमारी शैलजा उत्तराखंड से भलीभांति परिचित हैं। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने और नये वोटरों को मतदाता सूची से जोड़ने के अभियान में सहयोग देने पर जोर दिया। मौके पर डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लच्छीवाला ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा, महिपाल रावत, डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, अब्दुल रज्जाक, हाजी मीर हसन, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, राजेंद्र बिष्ट, तेज पाल सिंह, जितेंद्र कुमार, सुनील बर्मन, रंजीत सिंह, गजेंद्र विक्रम शाही, सावन राठौर, अफसाना, राहुल सैनी, कमल अरोड़ा, देवराज सावन, आशिक अली, बलविंद्र सिंह, भारत भूषण कौशल, अब्दुल कादिर, अकरम अली, संजय खत्री, आरिफ अली, शाकिर हुसैन, सुनील सैनी, अमित सैनी, सुमित कौशल, संजीव भट्ट, मो. मोहसिन, मो. कैफ, मो. उस्मान, शाहरूख सिद्दीकी, साहिल अली, सुखबीर सिंह, सूरज भट्ट, इलियास अली, महिपाल रावत आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जाखणीधार के सेमा गांव में गुलदार की दहशत
Next: उत्तरकाशी जनपद में 14 से 22 तक सांस्कृतिक उत्सव मनेगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.