Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मामूली झगड़े में बाल्टी से पीट-पीटकर अंडा विक्रेता की निर्मम हत्या
  • हरिद्वार

मामूली झगड़े में बाल्टी से पीट-पीटकर अंडा विक्रेता की निर्मम हत्या

RNS INDIA NEWS 10/01/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। उत्तराखंड के रुड़की में अंडा विक्रेता की मामूली झगड़े में बाल्टी से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का पूर्वी अंबर तालाब निवासी आकाश उर्फ शालू (35) आईआईटी के शताब्दी द्वारा के पास अंडे विक्रेता है। सोमवार रात करीब ग्यारह बजे के आसपास आकाश के दोस्त की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। मामूली झगड़े में आकाश अपने दोस्त का झगड़ा शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचा। इस बीच दोस्त के साथ झगड़ रहे युवकों ने आकाश पर हमला शुरू कर दिया। पास में रखी एक स्टील की बाल्टी उठाई और आकाश की छाती और सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुड़की कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि परिवार की तहरीर पर आरोपी अभिषेक पुत्र महक सिंह निवासी बिंदु खड़क कोतवाली झबरेड़ा समेत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल बाल्टी बरामद की है।

पुलिस की लेटलतीफी पर उठे सवाल
मृतक आकाश के परिजनों के मुताबिक झगड़े के वक्त सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन तब तक आकाश को हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के लिए एक कार से आकाश को सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने आकाश को चेकअप में मृतक घोषित कर लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस यदि घटनास्थल पर सतर्कता दिखाई होती तो सभी हमलावर पकड़े जा सकते थे। एक हमलावर को तो परिवार के लोगों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंपा था। यदि पुलिस समय रहते स्थिति को भांप लेती तो शायद आकाश की जान बच सकती थी और सभी हमलावर भी रात में ही पकड़े जा सकते थे।

3 महीने बाद बनने वाला था बाप
आकाश की मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। परिवार की जिम्मेदारियां का बोझ आकाश के ही कंधों पर था। हालांकि आकाश के तीन भाई और एक बहन भी है। लेकिन परिवार को हर सुख दुख में आकाश का ही सहारा था। काफी समय पूर्व आकाश की माता का स्वर्गवास हो गया था। आकाश की पत्नी फिलहाल छह माह की गर्भवती है। एक दो साल का बच्चा भी है। परिवार में कुछ महीने बाद नई किलकारी की आवाज गूंजने वाली है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी जमीन से खनन करने में केस दर्ज
Next: राशिफल 11 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.