Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दशोली में बाल मेले में बच्चों ने दिखाया हुनर
  • चमोली

दशोली में बाल मेले में बच्चों ने दिखाया हुनर

RNS INDIA NEWS 07/01/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। ग्राम शिक्षण केंद्रों के बाल मेले में नौनिहालों ने अपने बेहतर कला का प्रदर्शन करते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। उत्तराखंड सेवा निधि अल्मोड़ा और नव ज्योति महिला कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दशोली ब्लॉक के दोगडी कांडई के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ग्राम शिक्षण केंद्रों के बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन कर अन्य बच्चों को भी इस दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। यहां आयोजित बाल मेले में भाषण प्रतियोगिता में वमियाला की दीया ने प्रथम, दोगड़ी की सानिया ने द्वितीय तथा कठूड़ की अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिग प्रतियोगिता में बमियाला की जानवी ने पहला, टेडा खंसाल की दीया ने दूसरा तथा कठूड़ की अंविका ने तीसरा स्थान पाया। स्वरविचत कविता में बमियाला की कल्पना ने प्रथम, कठूड़ की पूजा ने द्वितीय तथा दोगड़ी की आरुषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर भाषण में कांडई ग्रुप ने पहला तथा बछेर ग्रुप ने दूसरा स्थान पाया। चार्ट प्रतियोगिता में दोगड़ी सेंटर प्रथम, कठूड़ द्वितीय तथा बमियाला तीसरे स्थान पर रहा। नाटक में बमियाला प्रथम, दोगड़ी द्वितीय तथा कठूड़ तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान नौनिहालों ने विभिन्न नाटकों तथा सास्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये आम लोगों को समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर रहने की अपील की। वाल मेले का शुभारंभ करते हुए महिला संगठन दोगड़ी की अध्यक्ष पुष्पा देवी कांडई की अध्यक्ष सुनीता देवी तथा प्रधान पूनम वर्त्वाल ने कहा कि गांव स्तर पर इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आगे बढ़ने की भावना बढ़ती है। पूर्व प्रधान भगत कन्याल ने कहा कि सेवा निधि की ओर से सालों से इस प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किये जाते हैं। साल भर में इस प्रकार के बाल मेलों से अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है। सेवा निधि के कार्यकर्ता कैलाश पपने तथा रमा जोशी ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि आगे से बच्चों को इससे बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने की जरूरत होगी ताकि नये बच्चें भी कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सके। इस कार्यक्रम में वमियाला, कठूड़, दोगड़ी कांडई, बछेर, टेडा खंसाल आदि क्षेत्रों के लोगों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुदंन सिंह नेगी, बलवीर सिंह बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कैलाश, रेखा बिष्ट, पायल बिष्ट आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी के रवि बने अध्यक्ष, कैलाश चुने गए सचिव
Next: राष्ट्रीय सेवा योजना के दल को परिसर निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.