Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोलर वाटर पंप के नाम पर 2.24 लाख रुपये ठगे
  • देहरादून

सोलर वाटर पंप के नाम पर 2.24 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 31/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून निवासी एक व्यक्ति से सोलर वाटर पंप लगवाने के नाम पर करीब 2.24 हड़प लिए गए। साइबर ठगों ने सरकार की कुसुम योजना के नाम से ऑनलाइन नंबर डाला था। जिसपर फोन कर व्यक्ति जाल में फंस गया। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लंठी ने बताया कि रोशन सिंह निवासी बंजारावाला ने तहरीर दी कि वो सोलर वाटर पम्प लगवाना चाहते थे। उन्हें जल विभाग में पता चला कि कुसुम योजना के तहत सरकार सब्सिडी पर पम्प लगवाया जा सकता है। उन्हें नेट कुसुम योजना के नाम एक एक फोन नंबर मिला। उन्होंने नंबर पर कॉल की तो विकास जैन नाम के व्यक्ति से बात हुई। व्यक्ति ने यकीन में लेकर रोशन से सभी दस्तावेज मंगवा दिए। 15 जून 2023 को आरोपी ने कहा कि फाइनल सैंक्शन हो गई है। इसके लिए उनसे 5600 रुपये फाइलिंग चार्ज लिया गया। उसी दिन दोबारा ट्रांसपोर्ट चार्ज के नाम पर 7850 रुपये मांगे। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद व्यक्ति ने फोन पर बताया कि फाइल कहीं रुक गई है। इसके लिए उनसे 1,53,980 रुपये लिए गए। कुछ दिन बाद आरोपी ने कहा कि फाइनल सीनियर अधिकारी ने पेंडिंग में रखी है। उन्होंने बताया कि पांच दिसम्बर को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को सीनियर अधिकारी बताया। रोशन ने उसे फाइन क्लीयर करने और रिफंड करने के लिए कहा। आरोप है कि व्यक्ति ने उनसे रिफेंड और अन्य चीजों के नाम पर धनराशि ली। आरोप है कि उनसे कुल 2,24,680 रुपये लिए गए। बाद में छानबीन करने पर मामला साइबर ठगी का निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठग ने लूट लिए लोन के एक लाख
Next: कस्टम अधिकारी बनकर 3.10 लाख की धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.