Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम घोषणाओं पर अमल, सौ फीसदी न होने तक मानिटरिंग करते रहे:  एसीएस रतूड़ी
  • देहरादून

सीएम घोषणाओं पर अमल, सौ फीसदी न होने तक मानिटरिंग करते रहे:  एसीएस रतूड़ी

RNS INDIA NEWS 07/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अफसरों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर सौ फीसदी अमल होने तक नियमित रूप से प्रगति की मानिटरिंग करते रहें। सचिवालय में सोमवार को सीएम घोषणाओं की समीक्षा के दौरान अफसरों की बैठक में एसीएस रतूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सभी विभागों को ऑनरशिप लेने के साथ ही मिशन मोड पर काम करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार का विलंब एवं लापरवाही स्वीकार नही की जाएगी। उन्होंने सीएम घोषणाओं के तहत विद्यालयी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, ग्राम्य विकास और उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से किए जाने वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने घोषणाओं के तहत किए जाने वाले कार्य शीर्ष प्राथमिकता और समयबद्धता पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान विद्यालयी शिक्षा ने जानकारी दी कि घोषणा के अनुरूप 600 अतिरिक्त विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र धारचूला के तहत आपदा में अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही चंपावत में राजकीय इंटर कॉलेज के फील्ड के विस्तारीकरण और अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार करने की कार्यवाही चल रही है।
चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि खटीमा में नान इनवेजिव कार्डियक केयर सेंटर हब एवं स्पोक मॉडल के रूप में विकसित करने, खटीमा में ब्लड बैंक की स्थापना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदियाकोट बागेश्वर में भवन निर्माण, पिथौरागढ़ के तहत बेस चिकित्सालय को सुचारू करने तथा गंगोलीहाट के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई में भवन निर्माण के कार्यवाही चल रही है। बैठक में अपर सचिव नमामि बंसल, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य कर्मचारियों को सेवा विस्तार न देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Next: समग्र शिक्षा के तहत आउटसोर्स से भरे जायेंगे 955 पद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.