Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भेल में मिला ज्वालापुर के युवक का शव, दोस्त हिरासत में
  • हरिद्वार

भेल में मिला ज्वालापुर के युवक का शव, दोस्त हिरासत में

RNS INDIA NEWS 31/10/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  भेल के सेक्टर एक में बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के हाथ बेल्ट से बंधे हुए थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के दौरान मृतक के करीबी दोस्त को हिरासत में ले लिया। जिसने मृतक के आत्म्हत्या कर लेने के बाद उसके शव को यहां लाकर ठिकाने लगाने की बात कबूली है। इधर, पुलिस का कहना है कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बाल मंदिर स्कूल के पास युवक का शव पड़ा मिला। बेल्ट से युवक के दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसएसआई नितिन चौहान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान अनिकेत साहू ( 26) पुत्र राजेंद्र साहू निवासी मोहल्ला तेलीयान के रूप में हुई। पुलिस पड़ताल में मृतक के पिछले दस दिन से घर नहीं आने की बात सामने आई। सामने आया कि वह नशे का आदी है। पड़ताल के दौरान मृतक के करीबी दोस्त के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। युवक ने कबूला कि सोमवार देर रात मृतक उसके घर पर मौजूद था, तब उसने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। घबराकर उसने उसका शव यहां लाकर फेंक दिया। हाथ बंधे होने पर दोस्त ने बताया कि वह स्कूटर पर शव को कैसे ला पाता इसलिए उसने हाथ बांधकर उसे कपड़े में लपेटकर स्कूटर पर लाद लिया था। शव को फेंकने के बाद वह अपने घर वापस चला आया था। हालांकि उसकी कहानी पर पुलिस को पूरा यकीन नहीं है। इधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ सकेगी। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मदरसे में पढ़ने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: दीपावली पर एडम्स मैदान में लगेगी पटाखा बाजार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.