Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दीपावली पर एडम्स मैदान में लगेगी पटाखा बाजार
  • अल्मोड़ा

दीपावली पर एडम्स मैदान में लगेगी पटाखा बाजार

RNS INDIA NEWS 31/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। दीवाली पर्व के मौके पर शहर में अब ​अलग-अलग जगहों पर पटाखा बाजार नहीं लगेगी। सुरक्षा के लिहाज से इस साल सिर्फ एक ही स्थान पर पटाखा बाजार लगाए जाने का फैसला लिया गया है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, सीओ विमल प्रसाद, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार की मौजूदगी में कोतवाली अल्मोड़ा में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें व्यापार मंडल, पटाखा व्यवसायी व नगर पालिका के पदाधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दीवाली पर्व में लगने वाली अस्थाई पटाखा बाजार एडम्स स्कूल के खेल मैदान में लगाई जाएगी। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा व्यापार मंडल, पटाखा व्यवसायियों व नगर पालिका के पदाधिकारियों के साथ चिन्हित स्थान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। एडम्स स्कूल के प्रबंधक व शिक्षकों से वार्ता व सहमति के बाद इस वर्ष दीपावली पर्व में पटाखा बाजार एक ही स्थान एडम्स स्कूल के ग्राउंड में लगाये जाने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि विगत वर्षों में दीवाली पर्व के मौके पर जीआईसी से ऊपर माल रोड पर, रामलीला ग्राउंड धारानौला व एनटीडी में सड़क के किनारे पटाखा बाजार लगाई जाती थी। जिससे यातायात का दवाब अधिक होने पर आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भेल में मिला ज्वालापुर के युवक का शव, दोस्त हिरासत में
Next: वीपीकेएएस अल्मोड़ा तथा शेर ए कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.