Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लाईसेन्सी पिस्टल चोरी का अल्मोड़ा पुलिस ने 04 घंटे के भीतर किया खुलासा, 02 गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

लाईसेन्सी पिस्टल चोरी का अल्मोड़ा पुलिस ने 04 घंटे के भीतर किया खुलासा, 02 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। घर से लाईसेन्सी पिस्टल चोरी के मामले का अल्मोड़ा पुलिस ने 04 घंटे के भीतर खुलासा किया है। शनिवार, 28 अक्टूबर को अल्मोड़ा राजपुरा निवासी नीरज पंवार ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि 27 अक्टूबर को उसके घर से उसकी लाईसेन्सी पिस्टल एक जिंदा कारतूस सहित चोरी हो गई है। तहरीर पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 380 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा गंभीर श्रेणी के इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को शीघ्र चोरी का खुलासा कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में चोरी के खुलासे हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी से सूचना संकलित कर पिस्टल व कारतूस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुमन कुमार (20 वर्ष) पुत्र रामायण महतो व दीपक कुमार(20 वर्ष) पुत्र ललन महतो दोनों निवासी पश्चिमी चम्पारण, बिहार, हाल निवासी नियाजगंज को शनिवार को ही एफआईआर दर्ज होने के 04 घंटों के अंदर बेस तिराहा, लोधिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से चोरी की लाईसेन्सी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार प्रभारी चौकी धारानौला, कांस्टेबल योगेश गोस्वामी, कांस्टेबल हिमांशु, चौकी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग संगम तट पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next: हर दिन 10 से 12 हजार लोग ले रहे हैं बाबा केदार का आशीर्वाद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.