Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हर की पैड़ी पर होने वाली संध्याकालीन आरती सूतक काल से पहले की गई
  • हरिद्वार

हर की पैड़ी पर होने वाली संध्याकालीन आरती सूतक काल से पहले की गई

RNS INDIA NEWS 28/10/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  आज इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण है, जिसको देखते हुए विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी पर होने वाली संध्याकालीन आरती आज सूतक काल से पहले ही दोपहर 3 बजे ही की गई। आम दिनों की बात करें तो हरकी पैड़ी पर संध्या कालीन आरती 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू की जाती थी।ज्यादा जानकारी देते हुए गंगा सभा के सचिव उज्ज्वल पंडित ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि आज हर की पैड़ी पर होने वाली आरती को चंद्र ग्रहण के कारण पहले ही कर लिया गया है। इसी के साथ उज्ज्वल पंडित ने बताया कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 4:05 बजे आरंभ हो जाएगा। जिसको देखते हुए उससे पहले ही मां गंगा की संध्या कालीन आरती कर ली गई है।उज्ज्वल पंडित ने कहा कि सूतक काल प्रारंभ होने से पहले ही मां गंगा के मंदिर के कपाट को बंद कर दिया जाएगा। जैसे ही चंद्र ग्रहण समाप्त होगा, उसके बाद मां गंगा के जल से मंदिर को पूरी तरह धोकर मंदिर के कपाटों को खोला जाएगा। चंद्र ग्रहण आज 28- 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि यानी 29 अक्टूबर को 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।ये भी पढ़ेंः चंद्र ग्रहण 2023 के कारण अयोध्या में नहीं मनेगी शरद पूर्णिमा, जानिए ग्रहण में क्या करें, क्या न करेंकुल मिलाकर 1 घंटे 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। उपछाया से पहला स्पर्श देर रात 11 बजकर 32 मिनट पर होगा। भारत समेत एशिया के कई अन्य देशों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल 9 घंटे का होता है। अतः सूतक 28 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा।”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभिनेत्री डीना उप्पल हुई परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शामिल  
Next: पनुवानौला में नारद मोह के साथ रामलीला शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.