Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जमरानी बांध परियोजना को केंद्र की मंजूरी, गौला नदी पर बनेगा 150 मीटर ऊंचाई का बांध
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

जमरानी बांध परियोजना को केंद्र की मंजूरी, गौला नदी पर बनेगा 150 मीटर ऊंचाई का बांध

RNS INDIA NEWS 25/10/2023
default featured image

सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

देहरादून(आरएनएस)। केंद्रीय कैबिनेट ने बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी दे दी है। केंद्र के इस फैसले के बाद 150.60 मीटर ऊंचा बांध बनने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वृहद एवं मध्यम ) के अंतर्गत जमरानी बांध परियोजना के वित्त पोषण के लिए निवेश स्वीकृति एवं जल शक्ति मंत्रालय की स्क्रीनिंग कमेटी ने पूर्व में स्वीकृति दी थी। वित्त मंत्रालय ने इसी वर्ष मार्च माह में आयोजित पीआईबी की बैठक में सहमति जताई थी। 1730.20 करोड़ की स्वीकृति परियोजना पर अब 90 फीसदी केंद्र जबकि शेष राशि राज्य सरकार की तरफ से खर्च किया जाना है।

351 हेक्टयर भूमि सिंचाई को हस्तांतरित
परियोजना के दायरे में लगभग 351.55 हेक्टेयर वन भूमि भी आई है। यह भूमि पूर्व में ही वन एवं पर्यावरण मंत्रालय सिंचाई विभाग को हस्तांतरित कर चुका है। इससे प्रस्तावित बांध निर्माण की राह और आसान हुई है। बांध के बनने से काफी परिवार विस्थापित भी हो रहे हैं, जिनके विस्थापन के लिए प्राग फार्म की 300.5 एकड भूमि मई माह में राज्य सरकार मंजूरी दे चुकी है। इस समय इस भूमि को सिंचाई विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है।

पेयजल की समस्या होगी दूर
जमरानी बांध परियोजना बनने से हल्द्वानी और आसपास के इलाके की पेयजल और सिंचाई की समस्या भी दूर होगी। काठगोदाम से 10 किमी के ऊपरी क्षेत्र में गौला नदी पर यह बांध बनना है, जिसके ऊंचाई लगभग 150.60 मीटर होगी। परियोजना से लगभग 1,50,000 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र की सिंचाई भी होनी है। इसके साथ ही हल्द्वानी शहर को पेजल उपलब्ध होगा। इस परियोजना से 63 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का प्रावधान भी किया है।

धामी का प्रयास लाया रंग
मुख्यमंत्री धामी इस परियोजना को लेकर लगातार प्रयासरत थे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ पिछले दिनों हुई बैठक में वे जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से जल्द मंजूरी देने का आग्रह कर चुके थे। इसके साथ ही जल शक्ति और वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से लगातार संपर्क बनाकर रखा था।

चार दशक से ज्यादा समय से थी परियोजना प्रस्तावित
नैनीताल जनपद के अंतर्गत आने वाली जमरानी बांध परियोजना 1975 से प्रस्तावित थी। वित्तीय मंजूरी न मिलने से परियोजना का निर्माण अटका हुआ था। मुख्यमंत्री धामी की लगातार पहल के चलते अब जाकर परियोजना को स्वीकृति मिल पाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार से भारत की 21 हजार किमी की पदयात्रा का शुभारंभ
Next: मुख्‍यमंत्री के सामने मित्र पुलिस की नाक कटा दी दरोगा ने

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.