Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुकानों में चोरियां कर रहे पति पति-पत्नी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

दुकानों में चोरियां कर रहे पति पति-पत्नी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पुलिस ने दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी को अंजाम देने के आरोप में दम्पति को गिरफ्तार किया है। चोर पति पत्नी ने दुकानों के ताले तोड़ चोरियां की थीं। इनके पास से चुराई गई नगदी व सामान भी बरामद हुआ है। विगत दिनों जनपद के थाना चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरों द्वारा दुकानों के ताले तोड़कर नगदी चोरी करने का मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष चौखुटिया को चोरियों का शीघ्र खुलासा कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए लगातार प्रयास किये जा रहे थे। शनिवार की रात्रि में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त/चैकिंग पर थे, जिस दौरान एक पुरुष एवं एक महिला दुकान के पास छिपने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए, शक होने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर देखा तो दोनों अपने हाथों में एक-एक कपड़े का सामान भरा थैला पकड़े हुए मिले। दोनों से छिपने का कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं आस-पास दुकान के ताले देखे गये तो एक दुकान के शटर के 02 ताले टूटे हुए मिले तथा शटर भी थोड़ा खुला हुआ पाया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों से पूछताछ करने पर पुरुष ने अपना नाम पूरन सिंह बोरा (33), निवासी ग्राम ढौन, पो0 भटकोट चौखुटिया तथा महिला ने अपना नाम भानू देवी(35) पत्नी पूरन सिंह बोरा बताया। दोनों से चोरी के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने पूर्व में दुकानों के ताले तोड़कर दोनों द्वारा एक साथ चोरी करना स्वीकार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की नगदी व घरेलू सामान बरामद कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार उनके विरुद्ध थाना चौखुटिया में धारा- 380/457/411/34 भादवि के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार, कांस्टेबल अनुज त्यागी, महिला कांस्टेबल रीतू रानी, होमगार्ड शंकर कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राम-लक्ष्मण ने की सीता की खोज, जटायु का हुआ उद्धार
Next: वीपीकेएएस अल्मोड़ा ने जयपुर के कृषि छात्रों के लिए ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम का किया आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.