Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 08 अक्टूबर की सरकार जागरण रैली को लेकर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

08 अक्टूबर की सरकार जागरण रैली को लेकर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 04/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की ऑनलाईन बैठक में प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर देहरादून में 8 अक्टूबर को होने जा रही सरकार जागरण रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अंतरमंडलीय स्थानान्तरण, पदोन्नति, 5400 ग्रेड पे के शिक्षकों को राजपत्रित घोषित किये जाने सहित शिक्षकों की कई मांगें शासन एवं विभागीय स्तर पर लम्बित हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें शिक्षकों की कई मांगों को लेकर सहमति भी बनी थी लेकिन आज तक उनके शासनादेश जारी नहीं हो पाए हैं। जिससे शिक्षकों के प्रति विभाग के उदासीन रवैये का पता चलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अब चुप नहीं बैठेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित सरकार जागरण रैली में जिले की प्रत्येक शाखा से शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लॉक कार्यकारिणियां जिला कार्यकारिणी के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारतेन्दु जोशी ने की, संचालन जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिनेश पंत, जिला महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, जिला संगठन मंत्री मदन भण्डारी, जिला मीडिया प्रभारी नितेश काण्डपाल, आय व्यय निरीक्षक जीवन नेगी, नीरज सचान, प्रियंका शर्मा सहित जिले की समस्त 11 ब्लॉक कार्यकारिणियों एवं शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षेत्राधिकारी रानीखेत ने थाना भतरौजखान का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Next: जीआईसी हवालबाग में कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.