Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की अभिनेत्री कृति सेनन और टीम ने की सीएम धामी से भेंट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की अभिनेत्री कृति सेनन और टीम ने की सीएम धामी से भेंट

RNS INDIA NEWS 23/09/2023
rns featured image new

उत्तराखंड में चल रही फिल्म ‘दो पत्ती’ की शूटिंग

देहरादून। देहरादून में शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की टीम ने प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं कृति सेनन फ़िल्म निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। कृति सेनन उत्तराखंड में हो रहे इस शूट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। निर्माता कनिका ढिल्लन ने बताया कि पहले “दो पत्ती” का शूट हिमाचल में होने वाला था और परन्तु बाद में नेटफ्लिक्स की टीम ने उत्तराखण्ड आने का मन बनाया। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में और भी ऐसे खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस हैं जिनको वो अपनी आने वाली फ़िल्मों में सम्मिलित करेंगी। उनकी रेकी टीम देहरादून के आस पास और भी शूटिंग लोकेशंस को देखने के लिए निकली हुई है। यह शूटिंग राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक माह तक चलेगी। कनिका और कृति सेनन जो कि दोनों ही इस फ़िल्म में को-प्रोड्यूसर हैं, ने मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड में शूटिंग के लिए उन्होंने 20 दिन में अपनी फ़िल्म प्रोडक्शन टीम को तैयार किया। यह सब उत्तराखण्ड के फ़िल्म फ्रेंडली वातावरण की वजह से ही हो पाया। उन्होंने बताया उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शूटिंग अनुमति मिलना बहुत आसान हो गया है। यहाँ के लोकेशन डेस्टिनेशन फ़िल्म शूटिंग के लिहाज़ से बहुत ही अनुरूप भी हैं। मुख्यमंत्री ने कनिका ढिल्लन और कृति सेनन को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और बताया कि उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) की नै फ़िल्म नीति भी बनकर तैयार है और इस नई नीति में फ़िल्मों को पहले अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है, OTT प्लेटफॉर्म और वेबसीरीज़ को भी अनुदान के साथ-साथ अन्य पुरस्कारों को भी प्रोत्साहन के रूप में सम्मिलित किया गया है। नई शूटिंग डेस्टिनशनों को भी चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए सरल व सुगम बनाया जाएगा जिससे उत्तराखंड में और अधिक फिल्मों की शूटिंग हो सके।
नेटफ्लिक्स के मुताबिक, ‘दो पत्ती’ उत्तर भारत की पहाड़ियों पर आधारित एक मनोरम रहस्य थ्रिलर है। काजोल, जो पहले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की फिल्मों ‘त्रिभंगा’ में अभिनय कर चुकी हैं, ने कहा कि वह एक बार फिर स्ट्रीमर के साथ मिलकर रोमांचित हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘दो पत्ती’ की स्क्रिप्ट अद्भुत है, जो रोमांच और रहस्य के अनूठे मिश्रण का वादा करती है। कृति सेनन की एक निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म है। फिल्म लेखिका कनिका ढिल्लन और कृति सैनन के लिए उनके नए लॉन्च किए गए बैनर, कथा पिक्चर्स और ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के तहत पहली फिल्म है। ढिल्लन, जिनकी फिल्म क्रेडिट में ‘केदारनाथ’, ‘मनमर्जियां’ और ‘हसीन दिलरुबा’ शामिल हैं, और कृति सैनन जिनकी हाल ही में आदिपुरुष रिलीज़ हुई थी। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस भेंट में फ़िल्म विकास परिषद के सीईओ और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय के साथ साथ नेशनल अवार्ड प्राप्त डायरेक्टर आर एस पिपलवा जो कि “दो पत्ती” में प्रोजेक्ट हेड हैं और शरद मित्तल प्रोडक्शन कंसलटेंट भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की नवीन कार्यकारिणी की शपथ 27 सितम्बर को
Next: गड़प्पू नाले में नहाने के दौरान डूबने से किशोरी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.