Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 142 करोड़ लोग खड़े होंगे तब देश विश्व गुरु बनेगा: भागवत
  • हरिद्वार

142 करोड़ लोग खड़े होंगे तब देश विश्व गुरु बनेगा: भागवत

RNS INDIA NEWS 28/08/2023
rns featured image new

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश के 142 करोड़ लोगों को खड़ा होना पड़ेगा और दुख के निवारण तक जाना होगा। तुम कैसे दुखी हो उसकी साधना करो। साथ ही दूसरों के दुख दूर करो। जब 142 करोड़ लोग मिल कर देश को जोड़ने के लिए खड़े होंगे, तब देश विश्व गुरु कहलाएगा। दुनिया भी भारत के संपर्क में आकर सुखी बनेगी। संघ प्रमुख ने ये बातें सोमवार को देव संस्कृति विवि में जी-20 की थीम पर आयोजित व्याख्यानमाला ‘वसुधैव कुटुंबकुम में कहीं। भागवत ने कहा कि विश्व के उत्थान के लिए करुणा का भूमंडलीकरण होना चाहिए। प्रेम और करुणा के आधार पर हमें अपने समाज को तैयार करना पड़ेगा। हमारे जीवन को देख कर लोग बदलें, ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रेम और करुणा जरूरी है। भारत के उत्थान के साथ विश्व का उत्थान भी होगा। भारत विश्व के उत्थान के लिए उठ रहा है। भागवत ने यह भी कहा कि अनेक धर्म भ्रम है। सिर्फ एक ही धर्म है। सबको संतुलन देने वाला, सबको साधने वाला, सबकी उन्नति करने वाला, सबको जोड़ कर सबकी पहचान न मिटाने वाला जो तत्व है, वह धर्म है। जो नियमों के आधार पर चलता है। जो टूटता और बिखरता नहीं है। लोगों को ऊपर उठाता है। ऐसा धर्म दुनिया को देने वाला भारत हमको मिल कर खड़ा करना है। वसुधैव कुटुंबकम के वाक्य के अनेक अर्थ को हम समझें और समाज की सेवा करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ससुराल गए युवक पर धारदार हथियार से हमला
Next: सोमेश्वर से गुमशुदा 02 नाबालिग बालिकाएं हल्द्वानी में मिली

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.