Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो साल से क्षतिग्रस्त एनएच की मरम्मत नहीं करने से लग रहा जाम
  • देहरादून

दो साल से क्षतिग्रस्त एनएच की मरम्मत नहीं करने से लग रहा जाम

RNS INDIA NEWS 29/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर काली माता मंदिर के पास दो साल पूर्व बरसात में मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। अब मार्ग संकरा होने के कारण यहां पर हर दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। बुधवार को भी मंदिर के पास दोपहर दो बजे जाम लगने से चारधाम यात्रियों के साथ स्थानीय बाशिंदे भी एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। कालसी में काली माता मंदिर के पास एनएच का हिस्सा दो साल पहले धंस गया था। आधा मार्ग धंसने से मलबा दूसरे मार्ग पर पड़ गया, जिसे अभी तक साफ नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के साथ ही यह चारधाम यात्रा मार्ग भी है। जबकि जौनसार बावर के सभी गांवों के इसी मार्ग से अन्य लिंक मार्ग गुजरते हैं। ऐसे में यहां हर दिन यातायात का दबाव बना रहता है। इन दिनों गंगोत्री, यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों के बड़े वाहन इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। धंसने के कारण मार्ग संकरा होने से बुधवार को एक यात्री वाहन फंस गया, जिससे दोनों और जाम लग गया। इनमें यात्रियों के साथ ही नगदी फसलों को लेकर आने वाले स्थानीय काश्तकार भी शामिल रहे। स्थानीय बाशिंदे संतराम जिनाटा, रणवीर सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह नेगी, बारू सिंह चौहान, केसर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने अभियान भी चलाया था, लेकिन दो साल पहले क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत करने की सुध अभी तक किसी को नहीं आई है। बताया कि कई बार चकराता, त्यूणी के राशन गोदामों में राशन ले जाने वाले बड़े माल वाहक वाहन भी फंस जाते हैं, जिससे अक्सर जाम लग जाता है। बताया कि बुधवार को लगे जाम में भी एक घंटे तक वाहन फंसे रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती से दुराचार व जान से मारने की धमकी के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज
Next: डीएम सोनिका ने की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विभागीय अधिकारियों संग बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.