Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम सोनिका ने की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विभागीय अधिकारियों संग बैठक
  • देहरादून

डीएम सोनिका ने की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विभागीय अधिकारियों संग बैठक

RNS INDIA NEWS 29/06/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। आगामी चार जुलाई से शुरू होने जा रही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने विभागीय अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए यात्रा से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को नगर निगम ऋषिकेश के सभागार में जिलाधिकारी सोनिका ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि चार जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। लिहाजा सभी तैयारियां समय पर पूरी कर लें। आईडीपीएल क्षेत्र में बनने वाली अस्थायी पार्किंग में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटिंग, प्रकाश व्यवस्था के साथ मोबाइल टॉयलेट और स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए जाने वाले सभी शौचालयों की नियमित रूप से सफाई के साथ पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ऊर्जा निगम को आईडीपीएल में अस्थायी पार्किंग स्थल से विस्थापित कॉलोनी, कैनाल गेट तक विद्युत पोल लगाकर उन पर शीघ्र तार डालकर स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा। चिकित्सा विभाग को अस्थायी पार्किंग में छह अस्थायी चिकित्सा केंद्र खोलने, श्यामपुर चौकी और इंद्रमणि बडोनी चौक पर मेडिकल कैंप लगाने और कांवड़ मेले के दौरान 108 आपातकालीन एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था ऋषिकेश से रायवाला तक करने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पार्किंग स्थल पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, लोक निर्माण विभाग को सभी मार्गों को दुरुस्त करने और वन विभाग को कावड़ यात्रा के दौरान जंगली हाथियों से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो साल से क्षतिग्रस्त एनएच की मरम्मत नहीं करने से लग रहा जाम
Next: हल्दूचौड़ कॉलेज में भर्ती अनियमितता पर सरकार से जवाब मांगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.