Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तबादला एक्ट के तहत 15 फीसदी पात्र चिकित्सकों के तबादले करने की मांग
  • देहरादून

तबादला एक्ट के तहत 15 फीसदी पात्र चिकित्सकों के तबादले करने की मांग

RNS INDIA NEWS 27/06/2023
rns featured image new

देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के डॉक्टरों ने सरकार से तबादला एक्ट के तहत सभी 15 प्रतिशत पात्र चिकित्सकों के तबादले करने की मांग की है। इसके साथ ही डॉक्टरों ने पीजी की पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों को पूरा वेतन देने व मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की भांति पचास फीसदी अतिरिक्त वेतन देने की मांग उठाई।
प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ की प्रदेश कार्यकारणी की मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान डॉक्टरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. मनोज वर्मा ने इस बात पर नाराजगी जताई कि सरकार ने उनकी मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो डॉक्टरों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
वर्मा ने कहा कि सरकार ने एक्ट के तहत महज पांच प्रतिशत डॉक्टरों के ही तबादले किए हैं। उन्होंने कहा कि एक्ट के तहत सभी पात्र 15 प्रतिशत डॉक्टरों के ट्रांसफर हों। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी को पर्वतीय क्षेत्रों में पचास फीसदी अतिरिक्त वेतन वाली व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के लिए भी करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि बीडीएस डॉक्टरों को भी बीस प्रतिशत अधिक वेतन दिया जाए। उन्होंने डॉक्टरों को डीएसीपी का लाभ देने, एसीआर की प्रक्रिया को व्यवहारिक व सरल बनाने, एसीआर के नए प्रपत्र को स्वीकार न करने, डेंटर कैडर के डॉक्टरों का अधिसंख्य पदों पर समायोजन करने की भी मांग की। इस दौरान संघ ने वरिष्ठ डॉक्टरों को सम्मान दिए जाने का भी मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को आवास की सुविधा देने की भी मांग की। इस अवसर पर डॉ तुहिन कुमार, डा प्रदीप राणा, डा आशुतोष, डा प्रताप रावत, डॉ राहुल लसपाल, डा रचित गर्ग, डा जेएस चुफाल, डा आनन्द शुक्ला, डा सीएस रावत, डा गरिमा पंत सहित अनेक डॉक्टर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रांडेड के नाम बेचा जा रहा था मिलावटी आटा, केस दर्ज
Next: बारिश से मसूरी में जनजीवन प्रभावित

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.