Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीजीपी से वार्ता रही बेनतीजा, दून में महापंचायत पर अड़े मुस्लिम संगठन
  • देहरादून

डीजीपी से वार्ता रही बेनतीजा, दून में महापंचायत पर अड़े मुस्लिम संगठन

RNS INDIA NEWS 15/06/2023
rns featured image new

देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार से गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में हुई मुस्लिम संगठनों की वार्ता विफल हो गई है। संगठन दून में 18 जून को महापंचायत करने पर अभी भी कायम हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने किसी भी हाल में महापंचायत ना होने देने की बात कही है। वहीं, संगठनों ने पुरोला में संप्रदाय के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दोषी लोगों और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी डीजीपी से की। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि पुरोला में दो युवकों ने एक आपराधिक घटना को अंजाम दिया। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं और दोनों को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। इसके बाद भी वहां मुस्लिमों को विरोध और उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। उन्हें पलायन को मजबूर किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने प्रशासन पर भी भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने डीजीपी से कहा कैसे पुलिस एक समुदाय के लोगों की आईडी चेक कर सकती है। यह सिर्फ परेशान करने के लिए किया जा रहा है। इस तरह की पुलिसिंग का जिक्र तो संविधान और कानून में नहीं है, जहां धर्म पूछ कर पहचान साबित करने के लिए कहा जाए। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नईम कुरैशी के अनुसार वार्ता बेनतीजा रही। संगठन दून में 18 को महापंचायत करने का फैसले पर कायम है। अगर ठोस कार्रवाई का कोई आश्वासन मिलता है तो इस पर विचार किया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांति और सौहार्द बनाने की अपील की है। मिलने वालों में शहर काजी मौहम्मद अहमद कासमी, मुस्लिम सेवा संगठन के संरक्षक जावेद खान ,उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी, तंजीम ए रहनुमाई मिल्लत के सदर लताफत हुसैन, पूर्व राज्य मंत्री याकूब सिद्दीकी ,सद्दाम कुरैशी, इतात खान और एडवोकेट रजिया बैग सहित कई लोग शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डोडा चूरा के साथ पकड़े गए दोषी को पांच साल कैद की सजा
Next: पुरोला विवाद: किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी: सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.