Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मुआवजे की मांग लेकर कोतवाली गेट पर हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

मुआवजे की मांग लेकर कोतवाली गेट पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 15/06/2023
default featured image

रुद्रपुर। मुआवजे की मांग को लेकर सुभाष कॉलोनीवासियों ने गुरुवार को कोतवाली गेट पर हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। मुआवजा मिलने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हो गए। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को सुरेश गैला (22 वर्ष) पुत्र दुलाल गैला निवासी सुभाष कॉलोनी आजाद नगर वार्ड 2 किच्छा की सुभाष कॉलोनी रोड पर मिट्टी भरे डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए लोगों ने सुरेश के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। एसडीम कौस्तुभ मिश्रा और पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा के आश्वासन पर वार्डवासी सुरेश के शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हो गए थे। मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने कोतवाली की तरफ कूच कर दिया। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने गेट पर बैरिकेडिंग लगाकर कोतवाली का रास्ता बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली में घुसने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से मिट्टी और रेत से भरे डंपर बेकाबू होकर शहर में घूम रहे हैं। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वह मृतक के परिवार को बीस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। लोगों का कहना था कि मृतक सुरेश घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद उसका परिवार बेसहारा हो गया है। प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवर के सामने पुलिस के पसीने छूट गए। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के थानों का पुलिस बल बुला लिया गया। सीओ ओमप्रकाश शर्मा और कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने मृतक के परिजनों और सुभाष कॉलोनी के प्रतिनिधियों को कोतवाली में बैठाकर बातचीत का रास्ता निकाला। लगभग दो घंटे चली बातचीत के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फरार चल रहा एनआई एक्ट का वांरटी गिरफ्तार
Next: डोडा चूरा के साथ पकड़े गए दोषी को पांच साल कैद की सजा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.