Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यमुनोत्री मार्ग पर जाम से मिलेगा लोगों को छुटकारा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यमुनोत्री मार्ग पर जाम से मिलेगा लोगों को छुटकारा

RNS INDIA NEWS 11/06/2023
rns featured image new

देहरादून। यात्रा सीजन पर कुछ सालों बाद बड़कोट में लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी। इससे यमुनोत्री धाम को जाने वाले तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बड़कोट में मल्टी कांपलेक्स बनाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शनिवार से उत्तरकाशी के दो दिवसीय दौरे पर गए थे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान और बड़कोट के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत ने सीएम धामी को क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के बाबत ज्ञापन दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अतोल रावत ने सीएम धामी को बताया कि बड़कोट में कई सरकारी दफ्तरों के लिए यदि मल्टी कांपलेक्स बनता है तो इससे लोगों को जहां राहत मिलेगी, वहीं यात्रा सीजन के दौरान जाम से भी रूबरू नहीं होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री धामी ने नगर पालिका, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग समेत तमान अन्य विभागों के कार्यालयों के लिए मल्टी कांपलेक्स बनाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही किथनौर बैंड से श्यालब तक मोटर मार्ग बनाने, सरमोल-सोतरी बुग्याल-सरतोल को पर्यटन सर्किट से जोड़ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट और चिन्यालीसौड़ को उप चिकित्सालय बनाने, स्नात्तोकर कालेज बड़कोट का उच्चीकरण, राजकीय जूनियर हाईस्कूल को इंटरमीडिएट में उच्चीकृत करने और रामलीला मैदान में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। भाजपा नेता मनवीर चौहान और अतोल रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की उक्त समस्याओं का हल होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नदी किनारे फंसे मजदूर को बचाया
Next: भाजपा का रूद्रप्रयाग एवं केदारनाथ विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.