Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अनुपस्थित रहने वाले परिचारक को किया निलंबित
  • पौड़ी

अनुपस्थित रहने वाले परिचारक को किया निलंबित

RNS INDIA NEWS 18/05/2023
rns featured image new

पौड़ी। शिक्षा विभाग ने राइंका के एक परिचारक को डयूटी से अनुपस्थित रहने व उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए है। परिचारक को डयूटी से अनुपस्थित रहने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना के आरोप में निलंबित किया है। डीईओ ने निलंबन आदेश जारी करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कोट को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन के भीतर जांच आख्या देने के निर्देश दिए हैं। परिचारक सुशील कुमार व्यवस्था पर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाबौ में व्यवस्था पर तैनात था। उप शिक्षा अधिकारी पाबौ ने उसे सात दिसंबर 2022 को मूल स्कूल जीआइसी बिशल्ड के लिए कार्यमुक्त कर दिया। लेकिन उसने स्कूल में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। स्कूल में अनुपस्थित रहने पर 27 दिसंबर 2022 को उप शिक्षा अधिकारी पाबौ द्वारा परिचारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया लेकिन परिचारक द्वारा नोटिस का कोई जबाव विभाग को नहीं दिया गया। इस बीच परिचारक बीते 9 मार्च से 26 अप्रैल तक स्कूल से भी अनुपस्थित रहा। बीते मार्च महीने में माध्यमिक स्कूलों में परिषदीय परिक्षाओं के सफल संचालन के लिए परिचारक की तैनाती जीआईसी बिशल्ड से जीआईसी चम्पेश्वर में की गई लेकिन जीआईसी चम्पेश्वर के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि उक्त परिचारक केवल एक दिन उपस्थित हुआ। इस बीच परिचारक को नोटिस भी दिए गए। लेकिन विभागीय अधिकारी को कोई प्रत्युत्तर नहीं मिला। इस संबंध में उप शिक्षा अधिकारी पाबौ अमित चौहान ने परिचारक के प्रथम जांच की आख्या कार्रवाई की संस्तुति के साथ जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पौड़ी को भेजी । मामले को गंभीरता से लेते हुए डीईओ बेसिक ने जीआईसी बिशल्ड के परिचारक सुशील कुमार को निलंबित कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन आरक्षी की लिखित परीक्षा में 1856 अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Next: 1 जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.