Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रेलवे परियोजना के खिलाफ खांकरा के ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन
  • रुद्रप्रयाग

रेलवे परियोजना के खिलाफ खांकरा के ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/05/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रेलवे परियोजना खांकरा में नियम विरुद्ध कार्य करने एवं रेलवे प्रोजक्ट में बाहरी लोगों को प्राथमिकता देने सहित कई मांगों लेकर खांकरा के ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था से इस संबंध में जरूरी कार्यवाही करने की मांग की है। महिला मंगल दल खांकरा के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के पैकेज 7 खांकरा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने निर्माणदायी संस्था मैक्स की ओर से नियम विरुद्ध कार्य करने, बाहरी प्रदेशों के लोगों को प्राथमिकता एवं स्थानीय भूमिधर प्रभावितों को दरकिनार करने की मांगों लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कंपनी की ओर से स्थानीय लोगों के बजाय बाहरी लोगों को नौकरी में प्राथमिकता दी जा रही है। जिससे स्थानीय भूमिधर प्रभावितों में रोष बना हुआ है। कहा कि राइका खांकरा को कपंनी ने रेलवे का डंपिंग जोन बना दिया है। जिससे स्कूली नौनिहालों को पठन पाठन करने में खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। कहा कि क्षेत्र में बड़े-बडे विस्फोटों से स्थानीय लोगों के भवन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस संबंध में कई बार शासन प्रशासन को अवगत कराने के बावजदू भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्होने शासन-प्रशासन एवं मैक्स कंपनी को उक्त मांगों पर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। धरना देने वालों में नितिन मंमगाई, वीरेन्द्र राणा, किशन सिंह, बलवंत सिंह, पंकज डंगवाल, प्रवीन राणा, दीपक, देव रतूडी, अरविंद राणा, दीपक मंमगाई, अनूप समेत कई ग्रामीण शामिल थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक संस्कृति एवं लोकपरम्पराओं को बढावा देते हैं मेले और कौथिग:  सीएम पुष्कर सिंह धामी
Next: जूनियर शिक्षकों ने पदोन्नति मिलने पर जताई खुशी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.