Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस के लिए चुनौती बना फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह
  • हरिद्वार

पुलिस के लिए चुनौती बना फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह

RNS INDIA NEWS 01/11/2020
rns featured image new

रुडक़ी। फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गिरोह पुलिस के लिए चुनौती बन रहा है। फर्जी दस्तावेज से कोई फर्जी ड्राइविग लाइसेंस बना रहा तो कोई वाहनों के रजिस्ट्रेशन करा रहा। इस तरह के कई फर्जीवाड़े सामने आ चुके हैं। इन फर्जी दस्तावेज के आधार पर कई आपराधिक वारदातें भी हो रही है। पुलिस भी फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह पर शिकंजा कस पाने में नाकाम साबित हो रही है। फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गिरोह उप्र से लेकर उत्तराखंड तक सक्रिय है। इस गिरोह के लोग फर्जी दस्तावेज के आधार पर फर्जी आइडी तैयार कर रहे हैं। पुलिस के अलावा परिवहन विभाग को भी इस समय इन फर्जी आइडी की चुनौती से जूझना पड़ रहा है। फर्जी आइडी से फर्जी ड्राइविग लाइसेंस, वाहनों के रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही फर्जी सिम जारी हो रहे हैं, जिससे लूट, चोरी जैसी कई घटनाएं हो चुकी है। फर्जी आइडी से होने वाली अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी तक पहुंचना पुलिस के लिए भी मुश्किल होता है। इस तरह की कई घटनाएं जिले में हो चुकी है। पुलिस कई अपराधी तो पकड़ चुकी है। लेकिन फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह तक पहुंचना पुलिस के लिए अभी भी बड़ी चुनौती है।
केस-1: रुडक़ी के एक लोडर से 42 लैपटॉप चोरी करने वाले लोडर चालक दीन्नू उर्फ पंडित निवासी ओखला दिल्ली ने गुरुग्राम में फर्जी आइडी से अपना ड्राइविग लाइसेंस तैयार कर ट्रांसपोर्ट पर नौकरी की थी। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े जाने पर पूरा मामला सामने आया।
केस-2: बहादरबाद के रुहालकी किशनपुर गांव निवासी बलराम की फर्जी आइडी तैयार कराकर एक वाल्वो बस का फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराया गया। दिल्ली में सिग्नल लाइट जंप करने पर बस का नोटिस जब बहराम के घर पहुंचा तो उसे इसकी जानकारी हुई। बलराम ने एआरटीओ कार्यालय रुडक़ी और पुलिस से शिकायत की थी।
केस-3: टोडा कल्याणपुर गांव निवासी एक महिला ने मुजफ्फरनगर में फर्जी आइडी पर एक व्यक्ति की जमानत ली थी। फर्जी आइडी की बात सामने आने के बाद भोपा पुलिस महिला को उठाकर ले गई थी।
फर्जी आइडी तैयार करने वाले गिरोह को चिह्नित किया जा रहा है। शीघ्र इस तरह के गिरोह पर शिकंजा कसा जायेगा। – स्वप्न किशोर सिंह, एसपी देहात रुडक़ी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग
Next: अवैध वसूली के मामले में जांच के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.