Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 04/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-04 at 5.20.22 PM

अल्मोड़ा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र भोज गुड्डू की पहल पर नवनियुक्त नगर व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का आज स्थानीय शिखर होटल के सभागार में सम्मान कर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, विधायक अल्मोड़ा बारामंडल मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर व जिला कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज व नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा जो भी कार्यकर्ता, पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करेगा उसका पार्टी पूरा सम्मान करेगी साथ ही जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं होने देंगे जो कार्यकर्ता या पदाधिकारी किसी भी प्रकार से पार्टी के विरुद्ध कार्य करेंगे या गलत बयानबाजी करेंगे उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता चाहे वह छोटा या बड़ा पदाधिकारी हो उस कार्यकर्ता का सम्मान करना हम सब वरिष्ठ नेताओं का दायित्व है और आगे भी इसी तरह एक ईमानदार कार्यकर्ता व पदाधिकारी का कांग्रेस पार्टी सम्मान करेगी। स्वागत समारोह में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि आज जिस प्रकार नगर व जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया उसी प्रकार आगे भी इस प्रकार के सम्मान समारोह कर कांग्रेस की रीढ़ कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज एवं संचालन नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी तथा जिला महासचिव गीता मेहरा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अर्बन को ऑपरेटिव बैंक आनंद सिंह बगड़वाल, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष पीताम्बर पांडे, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी दीपा साह, गोपाल साह, इंद्रा वर्मा, राधा राजपूत, तारा तिवारी रजनी टम्टा सहित नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल फोन ले उड़े टप्पेबाज धरे, मोबाइल बरामद
Next: ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के पावन अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.