Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • वाहन दुर्घटना में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
  • चम्पावत

वाहन दुर्घटना में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

RNS INDIA NEWS 31/10/2020
rns featured image new

बच्ची की गर्भवती मां सहित एक अन्य हायर सेंटर रेफर

चम्पावत। पाटी में सडक़ हादसे में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है, जबकि वाहन में सवार बच्ची की गर्भवती मां सहित एक अन्य को गंभीर चोट आने से हायर सेंटर रेफर किया गया है। इकलौती बेटी की सडक़ हादसे में मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को करौली छोड़ागांव निवासी आशा कार्यकत्री रेखा गांव की तीन गर्भवती महिलाओं अल्ट्रासाउंड के लिए चम्पावत जिला अस्पताल लाई हुई थी। घर लौटते समय देर रात चालक ने पाटी से दस किमी दूर दीवाल बैंड के पास बोलेरो वाहन यूके 03 टीए 0612 से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते वाहन 50 मीटर गहरी खाई में समा गया। हादसे में डेढ़ वर्षीय सिमरन पुत्री भवान राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह माह से गर्भवती मां मनीषा पत्नी भवान राम सहित चालक नीरज कुमार पुत्र छवि राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दो अन्य गर्भवती महिलाओं को हल्की चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मुख्य सडक़ तक लाया जा सका। इसके बाद मनीषा व नीरज कुमार को 108 की मदद से पाटी पीएचसी लाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष ने बताया कि मनीषा व नीरज के सिर में गंभीर चोट आई है। इसके चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एसओ नारायण सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची का पंचनामे के साथ पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माल्दे व सिटोली गांव में गुलदार का आतंक
Next: डीजल भरवाने आया ट्रैक्टर पेट्रोल पंप कार्यालय में घुसा

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.