Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मलेरिया से बचाव एवं लक्षण तथा उपचार की दी जानकारी
  • देहरादून

मलेरिया से बचाव एवं लक्षण तथा उपचार की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 24/04/2023
rns featured image new

देहरादून। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि 25 अप्रैल 2023 को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मलेरिया से बचाव एवं लक्षण तथा उपचार  की जानकारी देते हुए बताया कि यह मादा ऐनाफिलीज मच्छर, मलेरिया के रोगी को काटने के बाद मलेरिया के कीटाणु स्वस्थ मनुष्य तक पहुँचाती है।
इसमें सर्दी व कम्पन के साथ एक दो दिन छोड़कर बुखार आता है। अचानक बहुत ठण्ड लगकर तेज बुखार और दाँत का बजना, रोगी बहुत ओढ़ावन ओढ़ना चाहता है। शरीर में जलन, सिर व बदन दर्द, फिर पसीना आकर बुखार का उतरना, बुखार उतरने के बाद थकावट व कमजोरी होना इसके लक्षण है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मलेरिया होने पर खून की जाँच करायें, सभी राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों/चिकित्सालयों में मलेरिया की जांच एवं उपचार निःशुल्क किया जाता है। खून में मलेरिया के कीटाणु होने पर डॉक्टर/स्वास्थ्य कार्यकर्ता से मूल उपचार अवश्य करायें। इलाज/ सलाह के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र/ चिकित्सालयों में तुरन्त सम्पर्क करें।
मलेरिया का मच्छर घर के आस-पास रूके हुये गन्दे पानी में पनपता है। नालियों में कीटनाशक का छिड़काव करें और आस-पास सफाई रखें।पानी के बर्तन/ड्रम /टंकी आदि को ढ़ककर रखें तथा गमलों आदि में पानी एकत्र न होने दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर में कीटनाशक दवा का छिड़काव करें। कूलर/पानी की टंकी एवं फ्रिज के पीछे की ट्रे का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें/ साफ करें। जहाँ पर पानी निकासी न हो वहाँ पर एकत्र पानी में जला मोबिल ऑयल/मिट्टी का तेल डाल दें।
जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिला एवं 1 साल से छोटे बच्चों को डाक्टर की सलाह अनुसार ही दवा दें। खाली पेट दवा न लें तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा लें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया जौलीग्रान्ट में नवनिर्मित एस.डी.आर.एफ मुख्यालय एवं फायर स्टेशन का लोकार्पण
Next: बीपीएड बेरोजगारों का शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.