Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • गौरीकुंड में बाबा केदार की डोली का भव्य स्वागत
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

गौरीकुंड में बाबा केदार की डोली का भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 23/04/2023
default featured image

रुद्रप्रयाग। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली रविवार को फाटा से गौरीकुंड पहुंच गई है। तीसरे पड़ाव गौरीकुंड में बड़ी संख्या में भक्तों ने बम बम भोले के जयघोषों के साथ बाबा की डोली का जोरदार स्वागत किया। इससे पहले फाटा में विधिवत पूजा अर्चना कर डोली ने गौरीकुंड को प्रस्थान किया। भगवान केदारनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को गौरीकुंड पहुंच गई। 21 अप्रैल को डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से प्रस्थान किया था। रविवार को सुबह 8 बजे मुख्य पुजारी शिव लिंग ने केदार बाबा की पंचमुखी डोली की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगया। यहां मौजूद बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा की पंचमुखी मूर्ति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद डोली ने 6 ग्रेनेडियर आर्मी रेजीमेंट की बैंड की मधुर धुनों के बीच गौरीकुंड के लिए प्रस्थान किया। डोली बडासू, शेरसी, रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग होते हुए देर शाम गौरीकुंड पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों, व्यापारियों बाबा केदार की चलविग्रह डोली का पुष्प व अक्षतों से जोरदार स्वागत किया। सोमवार को भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली केदारधाम पहुंचेगी। जहां 25 अप्रैल सुबह 6:20 मिनट पर वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
इधर, फाटा में डोली आगमन पर बीती रात पंचकेदार सेवा एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन किया। इस मौके पर केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव लिंग, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका हेमा नेगी करासी शंभू भोले नाथ, प्रभु लग्न लागी, विजय पंत ने जै केदारा भजन, हिमवंत देश त्रियुगीनारायण, ज्योति पंत ने जै भोले समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। केदारधाम होटल एसोसिएशन केदारघाटी और मुख्य सेवक भण्डारा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य पुजारी केदारनाथ शिव लिंग, मन्दिर समिति डोली प्रबधंक प्रदीप सेमवाल, पंचकेदार सेवा समिति अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल, राजकुमार तिवारी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, सचिव नितिन जमलोकी, सुमन जमलोकी, सुभाष रावत, जितेन्द्र सेमवाल, सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को बद्रीनाथ, रुद्रनाथ व हेमकुंट साहिब यात्रा में निशुल्क मेडिकल सेवाओं हेतु रवाना
Next: रानीधारा में कटखने बंदर के आतंक से जनता को तत्काल निजात दिलाने के लिए पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं एवम वन संरक्षक से की वार्ता

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.