Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • धामों में तैनात होंगे पयर्टन सहायता और सुरक्षा मित्र:  महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामों में तैनात होंगे पयर्टन सहायता और सुरक्षा मित्र:  महाराज

RNS INDIA NEWS 22/04/2023
satpal maharaj

सरल, सहज, सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी, 16,89,496 यात्रियों का पंजीकरण
जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग ने किया 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

देहरादून। उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध चार धामों में से उत्तरकाशी स्थित दो धाम श्री गंगोत्री व यमुनोत्री जी के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुभमुहूर्त पर खोल दिए गए हैं। यात्रियों के लिए यात्रा सरल, सहज, सुगम एवं सुरक्षित हो इसके लिए प्रदेश सरकार सदैव तत्पर है।
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जारी अपने एक बयान में कही। उन्होने कहा कि सरकार ने चारधाम सहित हेमकुंड यात्रा के लिए भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आउट सोर्स माध्यम से पुरुष और महिला  ष्पर्यटन सहायता व सुरक्षा मित्रष् की तैनाती की जा रही है।
चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए श्री महाराज ने यात्रियों से आग्रह किया है कि यात्री विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि मां गंगा की उत्सव डोली शुक्रवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखिमठ) से हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भैरोघाटी में करने के उपरांत भैरो मन्दिर से प्रस्थान कर गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री में शुभमुहूर्त 12 बजकर 35 मिनट पर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।वहीं मां यमुना जी की उत्सव डोली प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री में वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा 12 बजकर 41 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं।
श्री महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल व बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथी आज से चारधाम यात्रा भी प्रारंभ हो गई है। सरकार ने चारधाम सहित हेमकुंड यात्रा के लिए भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आउट सोर्स माध्यम से पुरुष और महिला ष्पर्यटन सहायता व सुरक्षा मित्रष् की तैनाती की जा रही है।
उन्होने बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 16,89,496 (सोलह लाख नवासी हजार चार सौ छियानबे) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 6,00,434 (छः लाख चार सौ चौतीस), बद्रीनाथ हेतु 5,07,759 (पांच लाख सात हजार सात सौ उनसठ), गंगोत्री हेतु 3,07,068 (तीन लाख सात हजार अड़सठ), यमुनोत्री हेतु 2,62,621 (दो लाख बासठ हजार छः सौ इक्कीस) एवं हेमकुण्ड हेतु 11,614 (ग्यारह हजार छः सौ चौदह) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने बताया कि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 10,15,59,209 (दस करोड़ करोड़ पंद्रह लाख उनसठ हजार दो सौ नौ रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।
उन्होने चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि चार धाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए यात्री अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की ऑनलाइन वेबसाइटregistrationandtouristcare.uk.gov.in, व्हाट्सएप नं० 8394833833 या फिर टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कई देशों में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन सबवैरिएंट, डब्लूएचओ ने एक्सबीबी.1.16 को ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की श्रेणी में डाला’
Next: पत्नी से विवाद में युवक ने निकाला देसी तमंचा, गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.