Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजभवन से किया अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, नैनीसैंण चमोली के ‘प्लेटिनम जुबली’ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजभवन से किया अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, नैनीसैंण चमोली के ‘प्लेटिनम जुबली’ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 20/04/2023
01- (1)

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, नैनीसैंण चमोली के ‘प्लेटिनम जुबली’ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यालय की 75 वर्षों की विकास यात्रा से जुड़े सभी शिक्षकों, समाज सेवियों और योगदान देने वाले सभी लोगों को प्लेटिनम जुबली मनाने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के योगदान की प्रशंसा की।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि विद्यालय ने इन 75 वर्षों की यात्रा में अनेक प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जो देश-विदेशों में उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय ने शिक्षा की जो ज्योति व प्रकाश फैलाया है वह प्रेरणादायी है। शिक्षा का दीप जलाना अपने आप में सबसे महान कार्य है, शिक्षा का एक दीप अनेक प्रकाश स्तंभों को प्रकाशित करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना से शिक्षा के विकास में एक बड़ा योगदान मिल रहा है। हमें शिक्षा के हर पैमाने को उत्कृष्टता के स्तर पर पहुंचाना होगा। हर एक छात्र को उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त हो इस दिशा में सही कदम बढ़ाने होंगे। समान शिक्षा और समान अवसर हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि छात्र अभी से अपने अन्दर नेतृत्व की भावना पैदा करें। और अपने प्रयासों से राष्ट्र व समाज के निमार्ण में योगदान दें। राज्यपाल ने कहा कि तकनीकी के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस, साईबर, क्वांटम आदि विषयों की ओर रूचि लें और उन्हें अपने जीवन में उतारें।
राज्यपाल ने कहा कि इस विद्यालय में प्रधानाचार्य और अन्य कुछ शिक्षकों के रिक्त पदों को भरे जाने और विद्यालय में लैब की स्थापना व अन्य जरूरी संसाधन हेतु प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे गांव, हमारी संस्कृति और समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। सीमांत गांवों में जरूरी संसाधन जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य कनेक्टिविटी आदि को जुटाने का सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। अमृतकाल के इस समय में भारत के विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनने में हमारे गांवों का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। हमारे गांव, तहसील, ब्लाक और जिलों के विकास से ही हमारे राष्ट्र का विकास संभव है।
राज्यपाल ने कहा कि हम उत्तराखण्ड में रिवर्स माईग्रेशन की दिशा में रास्ते तलाश रहे हैं, पहाड़ों से पलायन को रोकने के लिए, स्वरोजगार और उद्यमों के विकास की दिशा में कार्य करना होगा। सरकार द्वारा पहाड़ में सड़कें तैयार करवाई जा रही हैं, रेल परियोजना बहुत तेज गति से आगे बढ़ रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, स्वच्छ पारदर्शी भर्ती नीतियों से युवाओं के भविष्य के बारे में गहराई से विचार किया जा रहा। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि सभी लोग प्रदेश के विकास में, एक जागरूक नागरिक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस गोदाम रोड सुधारीकरण को प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता से मिला भाजपा शिष्टमंडल
Next: पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.