Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा में लम्बी कतारों, दर्शन में लगने वाले अनावश्यक समय से मिलेगी मुक्तिः महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चारधाम यात्रा में लम्बी कतारों, दर्शन में लगने वाले अनावश्यक समय से मिलेगी मुक्तिः महाराज

RNS INDIA NEWS 12/04/2023
satpal maharaj

चारधाम यात्रा में जीएमवीएन की बुकिंग का आंकड़ा पहुंचा 8,79,05963₹
चारधाम यात्रा के लिए 1337261 यात्री करवा चुके हैं अपना पंजीकरण

देहरादून। चारों धामों के मन्दिरों में लगने वाली लम्बी-लम्बी कतारों और दर्शन में लगने वाले कई-कई घण्टों के समय को देखते हुये दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए दर्शन हेतु स्लॉट-टोकन वितरण एवं कतार प्रबन्धन की व्यवस्था लागू की गयी है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने जारी अपने एक बयान में कहा कि चारों धामों श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री मन्दिरों में लगने वाली लम्बी-लम्बी कतारों और दर्शन में लगने वाले कई-कई घण्टों के समय को देखते हुये दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए दर्शन हेतु स्लॉटध्टोकन वितरण एवं कतार प्रबन्धन की व्यवस्था लागू की गयी है। प्रत्येक धाम में उपलब्ध स्थान व आवासीय क्षमता के अनुरूप सम्बन्धित जिलाधिकारियों की सहमति के आधार पर धामों में दैनिक दर्शन हेतु सीमा का निर्धारण किया गया है।
पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि इस व्यवस्था के अन्तर्गत धामों की मन्दिर समितियों से मंदिरों को दर्शन हेतु खोले जाने की अवधि (घण्टों) से दैनिक दर्शन हेतु निर्धारित सीमा से विभाजित करते हुये एक-एक घण्टे के स्लॉट में दर्शनार्थियों की संख्या का निर्धारण किया गया है। जिससे दर्शनार्थियों को अपने स्लॉट समयावधि अधिकतम एक घण्टा ही कतार में लगना पड़ेगा। इतना ही नहीं प्रत्येक धाम में टोकन वितरण हेतु काउन्टर लगाये जायेंगे, जहां पर स्लॉट के अनुसार दर्शनार्थियों को टोकन वितरित किये जायेंगे। उन्होने कहा कि इससे चारधामों में आने वाले दर्शनार्थियों को न केवल मन्दिर में सुविधाजनक दर्शन होगें बल्कि धाम पर भ्रमण, संसाधनों के अवलोकन हेतु पर्याप्त समय भी सुलभ हो सकेगा।
पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से यात्री लगातार अपना पंजीकरण करवा रहे हैं और गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों की बुकिंग का आंकडा बढ़ता जा रहा है वह प्रदेश के लिए शुभ संकेत है। निश्चित रूप से इस वर्ष की चारधाम यात्रा सभी व्यवसायियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। गत वर्ष की भांति इस बार भी सरकार ने चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया है।
श्री महाराज ने बताया कि 22 अप्रैल 2023 से शुरू होने जा रही है चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ-476811, बद्रीनाथ-398361, यमनोत्री-217815, गंगोत्री-241356 और हेमकुण्ड के लिए 2916 यात्री विभिन्न माध्यमों से अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। अभी तक कुल 13 लाख 37 हजार 261 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इतना ही नहीं 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 87905963 (आठ करोड़ उनासी लाख पांच हजार नौ सौ तिरेसठ) रुपये की बुकिंग की जा चुकी है।
श्री महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को तो बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। सरकार ने चारधाम सहित हेमकुंड यात्रा के लिए भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आउट सोर्स माध्यम से पुरुष और महिला पर्यटन सहायता व सुरक्षा मित्र की तैनाती की जा रही है। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए वह अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare-uk-gov-in, व्हाट्सएप नंबर 8394833833 या फिर टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला जज ने बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाया
Next: बदरीनाथ हाईवे में हादसे में एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.