Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अवैध संबंध के संदेह में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
  • हरिद्वार

अवैध संबंध के संदेह में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/04/2023
knife murder blood

हरिद्वार। किसी गैर मर्द से अवैध संबंध के शक के चलते ही दिहाड़ी मजदूर जगतपाल ने अपनी पत्नी राधिका की हत्या की थी। श्यामपुर पुलिस एवं सीआईयू की संयुक्त टीम ने आरोपी पति जगतपाल को बदायूं यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा, चाकू एवं धारदार हथियार बरामद हुए हैं।
जिला पुलिस कार्यालय सभागार में जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आठ अप्रैल की रात को गांव गाजीवाला निवासी राधिका की उसके पति जगतपाल ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या का पता उस समय चला था जब देर रात मकान मालकिन कविता वापस घर लौटकर आई थी। मृतका का गला दबाकर हत्या की गई थी और उसके चेहरे पर धारदार हथियार से कई घाव किए जाने की बात सामने आई थी। एसएसपी ने बताया कि मकान मालकिन की शिकायत पर मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। बताया कि बुधवार को श्यामपुर पुलिस एवं सीआईयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी जगतपाल को उसके गृह जनपद बदायूं से दबोच लिया। यहां लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसे अपनी पत्नी के किसी दूसरे मर्द से संबंध होने का संदेह था। इस बात को लेकर उनके बीच तकरार होती रहती थी। शक के कारण ही उसने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद चाकू एवं एक अन्य धारदार हथियार से चेहरे पर भी वार किए थे। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसओ विनोद थपलियाल मौजूद रहे।

पत्नी की गला दबाकर हत्या कर पति फरार

72 घंटे में किया पुलिस ने हत्या का खुलासा
राधिका हत्याकांड का 72 घंटे के अंदर खुलासा कर देने पर एसएसपी ने अधीनस्थों की पीठ थपथपाई है। दरअसल, आरोपी जगतपाल के संबंध में महज इतनी भर ही जानकारी दी थी कि वह मूल रुप से बदायूं का निवासी है। लेकिन सही ठौर ठिकाना पुलिस को मालूम नहीं था। लेकिन इलेक्ट्रोनिक्स सर्विलांस ने पुलिस की राह आसान कर दी और बदायूं पहुंच चुके आरोपी को पुलिस धर दबोचा।

पति ने की थी आत्महत्या की कोशिश
पत्नी से रोजाना होने वाले विवाद से जगतपाल बेहद आजिज आ चुका था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ दिन पूर्व उसने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। लेकिन वह बच गया था। इसके बाद से वह परेशान चल रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करी का भंड़ाफोड़, पांच दबोचे, 66 ग्राम स्मैक बरामद
Next: सगाई तोड़ने पर युवक ने होने वाले ससुराल में किया हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.