Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विधायक कौशिक ने किया ’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ
  • हरिद्वार

विधायक कौशिक ने किया ’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 28/03/2023
04

हरिद्वार। मदन कौशिक पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक हरिद्वार ने मंगलवार को ऋषिकुल मैदान में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसेवा थीम पर आधारित बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार निरन्तर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के 70 विधान सभाओं में एक साथ जनसेवा थीम पर आधारित बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम जन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे उच्च शिक्षा का क्षेत्र हो, पर्यटन हो, महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने का मामला हो, अवस्थापना सुविधायें हों, हर घर नल से जल योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास उपलब्ध कराने की योजना हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, प्रदेश ने हर क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये हैं।
मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि उनका इस प्रदेश के प्रति विशेष लगाव व प्यार है, जिसकी झलक उनके द्वारा लिये गये निर्णयों में साफ प्रदर्शित होती है। उन्होंने कहा कि जी-20 की तीन बैठकों का आयोजन उत्तराखण्ड में हो रहा है, जो हमारे लिये गौरव की बात है। प्रधान मंत्री ने केदारनाथ में कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। हमारी सरकार इसी दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड देश के बड़े राज्यों की तुलना में हर क्षेत्र में आगे खड़ा है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी एवं एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविरों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं आदि के द्वारा जो-जो सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है, के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला।
ऋषिकुल मैदान परिसर पहुंचने पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक आदि का पुष्प गुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर छात्राओं द्वारा स्वागत गीत सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।
हरिद्वार विधायक ने ऋषिकुल मेदान परिसर में विभिन्न विभागों-महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, रेशम, समाज कल्याण विभाग,उद्योग, उद्यान, पशुपालन, गन्ना विकास, स्वास्थ्य शिविर, विद्युत समाधान शिविर आदि स्टॉलों का भ्रमण किया तथा स्टॉलों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये उत्पादों के सम्बन्ध में भी गहरी दिलचस्पी दिखाते हुये विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर डॉ0 विशाल गर्ग, अनिरूद्ध भाटी, सुभाष चन्द्र, अनिल मिश्रा, कामिनी सडाना, अन्नू कक्कड़, सुनील अग्रवाल, राधेकृष्ण, निशा, राजेन्द्र कटारिया सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम ने दस घरों पर बिजली चोरी पकड़ी
Next: किसानों ने उठाई ट्यूबवेल की बिजली फ्री करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.