Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 136 नशे के इंजेक्शन संग दो युवक गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

136 नशे के इंजेक्शन संग दो युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/03/2023
rns featured image new

काशीपुर। पुलिस ने 136 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मेडिकल स्टोरों से इंजेक्शन खरीदकर नशेड़ियों को बेचते थे। सोमवार को कोतवाली में सीओ वंदना वर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया रविवार शाम कटोराताल चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी टीम के साथ चेकिंग के लिए जा रहे थे। इस दौरान चीमा चौक पर जाम लग गया‌। जिसे खुलवाने के लिए वह लोग उतरे तो दो युवक उनको देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। युवकों के हाथ में पकड़े दो बैगों की तलाशी लेने पर उसमें 136 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहल्ला काजीबाग निवासी आदिल उर्फ जुम्मा पुत्र बुद्धू और मोहल्ला महेशपुरा निवासी विशाल उर्फ विक्की पुत्र बताया। आरोपियों ने बताया वे इंजेक्शन बाग में नशेड़ियों को बेचते हैं। वह इंजेक्शन होली चौक के पास स्थित दो मेडिकल स्टोरों से खरीद कर लाते हैं। दोनों मेडिकल स्टोर बिना डॉक्टर की पर्ची के इंजेक्शन देते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में एसआई धीरेंद्र परिहार, प्रेम कनवाल, ईश्वर, गौरव सनवाल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी वाहनों के व्यवसायिक प्रयोग पर छह वाहन सीज
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खालिस्तान के समर्थन में धमकी  

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.