Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बागडिय़ों के परिवार पर मौत बनकर टूटा तेज रफ्तार ट्रक, 2 की मौत दो गंभीर रूप से घायल
  • देहरादून

बागडिय़ों के परिवार पर मौत बनकर टूटा तेज रफ्तार ट्रक, 2 की मौत दो गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 23/10/2020
rns featured image new

ऋषिकेश। दून हाईवे पर इंद्रमणि बडोनी चौक निकट रामा पैलेस हाईवे पर दौड़ता तेज रफ्तार ट्रक सडक़ किनारे निवास कर रहे बागडिय़ों के परिवार पर मौत बनकर टूटा। यहां सडक़ किनारे वर्षों से डेरा लगाकर रह रहे बागडिय़ों के परिवार निवास करते हैं। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे को एम्स में भर्ती कराया गया। घटना रात साढ़े दस बजे की है, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि करीब साढ़े 10 बजे एक ट्रक ऋषिकेश से देहरादून की तरफ जा रहा था। तभी ट्रक इंद्रमणि बडोनी चौक से पहले रामा पैलेस के नजदीक सडक़ किनारे रह रहे बागडिय़ों के डेरे में जा घुसा। यहां यह लोग चारपाई लगाकर सो रहे थे। यह चारों लोग ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विक्रम (22) पुत्र बनवारी और करण (22) पुत्र मंगरु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संगीत (14) पुत्र धारा और उसका बड़ा भाई रणजीत (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। घटना के बाद सभी बागड़ी परिवार के सदस्य इकट्ठा हो गए और मौके पर हंगामा करने लगे। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता भर्ती से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए
Next: अल्मोड़ा का बीएसएनएल कार्यालय शिफ्ट होना दुर्भाग्यपूर्ण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.