Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जल जीवन मिशन 2024 तक पूर्ति का लक्ष्य : विधानसभा उपाध्यक्ष
  • अल्मोड़ा

जल जीवन मिशन 2024 तक पूर्ति का लक्ष्य : विधानसभा उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 09/06/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आज मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड पेयजल निगम, जल संस्थान एवं स्वजल की कार्य योजना  के साथ ही स्वजल द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की गई।
    बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2024 तक प्रत्येक घर को पेयजल संयोजन से जोड़ा जाना है। इस कार्य को पेयजल निगम,जल संस्थान एवं स्वजल विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को ठोस कार्य योजना अभी से तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व गांवों को पेयजल से संतृप्त करने हेतु ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्ताव प्राप्ति के साथ ही प्रत्येक गांव में एक पेयजल उपभोक्ता समिति बनेगी ताकि योजना का रख-रखाव सही तरह से किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में वर्ष 2024 तक शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हो सके इस हेतु अन्य संबंधित विभागों के साथ भी समन्वय कर विभागवार लक्ष्य आवंटित किए जाय। उन्होंने परियोजना प्रबंधक स्वजल को निर्देश दिए कि वर्तमान वित्तीय वर्ष हेतु पेयजल निगम, जल संस्थान एवं स्वजल विभाग के द्वारा जो भी कार्य प्रस्तावित किए गए हैं उनकी सूची जिले के माननीय सभी विधायक गणों एवं अध्यक्ष जिला पंचायत को भी उपलब्ध कराई जाय, ताकि उनके क्षेत्र में कोई योजना इस वर्ष हेतु छूट गई हो, या आवश्यकीय हो तो उसे सम्मिलित किया जा सकें।
मा0 उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शुद्व जल मिले इसका हमे विशेष ध्यान रखना होगा तभी जल जीवन मिशन की परिकल्पना साकार हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सरयू पेयजल योजना का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है जिससे आने वाले समय में हमें काफी लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीवर लाईन बिछाये जाने हेतु भी उनकी ओर से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है जिससे शहर को सीवर की समस्या से निजात मिल सके।
मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर को पेयजल आपूर्ति करना है। इसी लक्ष्य के अनुरूप संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में सभी सदस्यों द्वारा कहा कि गांव में पेयजल की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति हेतु तकनीकी रूप से सर्वे का कार्य कराया जाय तभी योजना अधिक समय तक जलापूर्ति करेगी।
   बैठक में परियोजना प्रबंधक स्वजल/परियोजना निदेशक नरेश कुमार ने जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, मुख्य कृृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम के0डी0 भटट के अलावा जल संस्थान, जल निगम व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध किया अभियोग पंजीकृत
Next: डेंगू से बचाव की तैयारियों पर हुई बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.