Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भल्लाफार्म में महिला को घर में घुसकर पीटा
  • देहरादून

भल्लाफार्म में महिला को घर में घुसकर पीटा

RNS INDIA NEWS 19/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। भल्लाफार्म में घर के पास क्यारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शुरुआत में झगड़ा महिलाओं के बीच हुआ। इसके बाद एक पक्ष से युवक भी विवाद में कूद पड़ा। गुस्साए युवक ने दूसरे पक्ष की महिला से घर में घुसकर मारपीट कर दी। पीड़िता ने पति को धमकी देने का आरोप भी लगाया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आशीष पुत्र महरबान सिंह रावत निवासी भल्लाफार्म, श्यामपुर, ऋषिकेश के पास एक खाली भूखंड है। आशीष का परिवार उसमें क्यारी बनाकर सब्जियां उगा रहा है। इसी क्यारी की जमीन को लेकर उनका पड़ोस की महिला से विवाद हो गया है। महिला और आशीष की मां के बीच में कहासुनी चल रही थी। आरोप है कि इसी बीच आशीष मौके पर पहुंचा और झगड़ा करते हुए महिला के घर में घुसकर उससे मारपीट कर दी। पति ने विरोध किया, तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी आशीष के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। श्यामपुर चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच यह विवाद काफी समय से चला आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहारा के निवेशकों की भरने वाली है जेब, सरकार ने उठाया अहम कदम
Next: 154 नशीले इंजेक्शनों के चार आरोपी गिरफ्तार

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.