Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वाहन चोर गैंग का भंड़ाफोड़, तीन गिरफ्तार
  • हरिद्वार

वाहन चोर गैंग का भंड़ाफोड़, तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/03/2023
rns featured image new

हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गैंग का पटाक्षेप करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर नौ दोपहिया वाहन बरामद किए गए है। बरामद दोपहिया वाहन ज्वालापुर, रानीपुर के अलावा अन्य क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। एसएसपी ने खुलासे पर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। गुरुवार को जिला पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रानीपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी फारुख रहीम की मोटरसाइकिल क्षेत्र से चोरी कर ली गई थी। गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी की अगुवाई में मोटरसाइकिल रिवकरी के लिए टीम गठित की गई थी। चौकी प्रभारी को मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक पुरानी मोटरसाइकिल औने-पौने दाम में बेच रहा है। पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तब उसने कबूला कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है।
उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूर्व में कई दोपहिया वाहन चोरी किए हैं। पुलिस टीम ने उसके दो दोस्तों को भी पकड़ लिया, जिनकी निशानदेही पर सुमनगर नगर क्षेत्र से आठ दोपहिया वाहन बरामद हुए। एसएसपी के अनुसार आरोपियों के नाम सौरभ निवासी हरिजन बस्ती बहादराबाद, विकास निवासी रविदास मंदिर के पास सलेमपुर रानीपुर और अब्दुल वहाब उर्फ शोएब निवासी कलेसर चौक सलेमपुर रानीपुर है।
ज्वालापुर रानीपुर के अलावा अन्य क्षेत्रों से वाहन चोरी किए गए हैं, जिनके संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। बताया कि विकास एवं अब्दुल वहाब अलग अलग मामलों में पूर्व में जेल जा चुके हैं। बरामद किए गए दोपहिया वाहन के संबंध में भी जानकारी जुटा रहे हैं। इस दौरान एसपी यातायात रेखा यादव, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फरार प्रेमी युगल को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
Next: डोल आश्रम में संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर हुई बैठक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.