Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऊखीमठ में पांच शिक्षकों को किया सम्मानित
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में पांच शिक्षकों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 12/03/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में नौ संकुलों के 119 प्राथमिक एवं 30 उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिस्पर्द्धात्मक जौहर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ब्लाक के शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पांच उत्कृष्ट शिक्षकों एवं विद्यालय को बेहतरीन सहयोग के लिए पांच विद्यालय प्रबंधन समिति (एस.एम.सी.)को भी पुरस्कृत किया गया। ब्लाक स्तर पर अव्वल छात्र-छात्राएं अब जनपद स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। बीआरसी ऊखीमठ में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम में छात्रों ने लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, प्रेरक गीत, कविता पाठ, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, दीवार पत्रिका, एवं बाल शोध मेले के माध्यम से अपने जौहर दिखाये। कार्यक्रम संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि सपनों की उड़ान कार्यक्रम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर केन्द्रित है। बेहतरीन शैक्षणिक गतिविधियों के लिए ब्लाक स्तर पर राधेलाल आर्य, देवेन्द्र बजवाल, सुषमा जमलोकी, सुदर्शन भण्डारी,व अर्चना बगवाड़ी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2023 के लिए सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय को बेहतरीन सहयोग के लिए एसएमसी प्राथमिक किमाणा, उच्च प्राथमिक पाली फाफंज, प्राथमिक राउलेंक, मैखण्डा एवं कणवीधार व आदर्श विद्यालय खुमेरा को सम्मानित किया गया। प्राथमिक वर्ग के नुक्कड़ नाटक में संकुल कालीमठ, सामान्य ज्ञान में संकुल ऊखीमठ के आयुष, पोस्टर प्रतियोगिता में संकुल गुप्तकाशी की अंशिका, कविता पाठ में कालीमठ की अक्षिका, लोकनृत्य में संकुल ऊखीमठ,तथा जूनियर वर्ग के नुक्कड़ नाटक में संकुल ऊखीमठ से सारी, निबंध प्रतियोगिता में भींगी के साहिल राणा, प्रेरक गीत में ऊखीमठ की शिवानी प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेश भट्ट, बेंकटरमण सेमवाल ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मगनानन्द भट्ट, देवेन्द्र बजवाल, कर्णपाल कण्डारी, विजय राम गोस्वामी, राकेश शुक्ला, दुर्गेश त्रिवेदी, मंजू भारती, आशा शुक्ला, कविता भट्ट प्रधान किमाणा संन्दीप पुष्पवान, राजेश्वरी देवी, गणेश त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार
Next: गढ़वाल विवि के कैंपस प्लेसमेंट में 192 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.