Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मुख्य सचिव ने दिए जी-20 समिट के लिए पंतनगर से रामनगर तक का रूट प्लान बनाने के निर्देश
  • नैनीताल

मुख्य सचिव ने दिए जी-20 समिट के लिए पंतनगर से रामनगर तक का रूट प्लान बनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/02/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। मुख्य सचिव एसएस सन्धु ने जी-20 समिट की तैयारियों को लेकर पंतनगर से रामनगर तक मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि विदेशी मेहमानों के लिए पंतनगर एयरपोर्ट का सौंदर्यीकरण किया जाए। राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में पहुंचने वाले विदेश मेहमानों के लिए ए-श्रेणी की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मंगलवार को मुख्य सचिव संधु पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने 28 से 30 मार्च तक रामनगर में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन को पन्तनगर एयरपोर्ट में अधिकारियों संग बैठक कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट में यूएस नगर व नैनीताल के अधिकारियों की बैठक की। कहा कि राज्य के लिए यह गौरव का पल है कि उत्तराखंड में जी-20 समिट की तीन बैठकों का आयोजन होना है। रामनगर में होने वाली राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में विदेशों से टॉप वैज्ञानिक शामिल होंगे। उन्होंने निदेशक एयरपोर्ट को सौंदर्यीकरण के साथ मरम्मत, रंग रोगन व प्रसाधन की बेहतर व्यव्यस्था करने के निर्देश दिए। सुरक्षात्मक दृष्टि से हेंगर, लॉन्ज व अन्य स्थलों पर सीसीटीवी स्थापित करने के साथ समिट से दो दिन पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। इसके बाद मुख्य सचिव ने रामनगर पहुंचकर सीआरवीआर, ताज, नमहा होटल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विदेशी डेलीगेट्स के आवासीय व भोजन इत्यादि की समुचित व्यव्यस्था यहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन, सचिव आरके सुधांशु, डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, डॉ पंकज पांडेय, मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनंद भरणे, सचिव विनोद कुमार सुमन, पीसीसीएफ समीर सिन्हा, सीसीएफ पीके पात्रो, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, युगल किशोर पन्त, एसएसपी पंकज भट्ट, मंजूनाथ टीसी, यूकाडा के अपर सचिव अनिल गर्ब्याल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोटर मार्गों के निर्माण की मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन: पीताम्बर पाण्डे
Next: राज्यपाल ने की वसन्तोत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों संग बैठक  

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.