Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कौथिग फाउंडेशन, मुंबई से आए प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम धामी से भेंट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कौथिग फाउंडेशन, मुंबई से आए प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम धामी से भेंट

RNS INDIA NEWS 28/02/2023
06

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर कौथिग फाउंडेशन, मुंबई से आये प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडवासियों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने उत्तराखंड @ 25 मिशन में प्रवासी उत्तराखंड वासियों  से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी एवं आदर्श राज्य बनाया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बाहर हमारे प्रवासी राज्यवासी हमारे ब्राण्ड एंबेसडर भी है। देश में राज्य की बेहतर छवि बनाने में भी उन्होंने प्रवासियों से सहयोगी बनने को कहा है।
कौथिग फाउंडेशन के महासचिव केशर सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कौथिग फाउंडेशन मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों का प्रमुख संगठन है। विगत 13 वर्षों से कौथिग फाउंडेशन द्वारा कौथिग का आयोजन किया जा रहा है। इस बार उत्तराखंड में सिनेमा थीम रखी गयी है। कौथिग फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री जी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया था, मुख्यमंत्री को भेंट स्वरूप अरसा भेंट किया।
इस अवसर पर चारधाम हॉस्पिटल के ड़ॉ के.पी.जोशी, सुरेंद्र बिष्ट, कांता प्रसाद, बलवंत सिंह पंवार आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूट्यूबर स्वाति नेगी को हाईकोर्ट से राहत
Next: चतुर्थ वर्गीय कर्मियों ने सीएम से ग्रेड पे 4200 का लाभ मांगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मामूली टक्कर के बाद युवक को बंधक बना दी तालिबानी सजा

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सरकारी ठेके के नाम पर 15 साल पुराने दोस्त ने ठग ली रकम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.