Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवती की मौत के मामले में सहेली समेत तीन पर मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

युवती की मौत के मामले में सहेली समेत तीन पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 25/02/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। पुलिस ने बन्नाखेड़ा निवासी प्रकाश कौर की मौत के मामले में सहेली समेत तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रकाश कौर का शव 20 फरवरी को बघौरी के पास एक पेड़ पर लटका मिला था। ग्राम बन्नाखेड़ा, बाजपुर निवासी हरवंश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री प्रकाश कौर को उसकी सहेली सुमन कौर निवासी ग्राम पिंडारी ने फोन करके अपने घर सितारगंज बुलाया था। इसके बाद 19 फरवरी को उसकी पुत्री अपने शैक्षिक दस्तावेज लेकर घर से निकली। 20 फरवरी की सुबह जब उसकी पुत्री घर नहीं लौटी तो परिजनों ने प्रकाश कौर और सुमन कौर को फोन किया, लेकिन दोनों का फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद वह अपने पुत्र संदीप सिंह और भाई भजन सिंह के साथ प्रकाश कौर को खोजने सितारगंज में सुमन के पास पहुंचे। सुमन ने बताया कि प्रकाश कौर को 19 फरवरी की शाम वारिस मोटर्स के स्वामी मुजाहिद निवासी बघौरी के यहां छोड़कर आ गई थी। पूछताछ करने पर मुजाहिद के साथी अरमान ने बताया कि उसने प्रकाश कौर को मुजाहिद के गैरेज में देखा था। मुजाहिद दुकान से गायब था। उसकी पुत्री के दस्तावेज व मोबाइल उसकी दुकान में थे। हरवंश के अनुसार, कोतवाली में गुमशुदगी की जानकारी देने गया तो बघौरी में स्कूल के पीछे एक पेड़ पर प्रकाश कौर का शव लटके होने की जानकारी मिली। हरवंश ने पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए सुमन कौर, मुजाहिद और अरमान को नामजद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाड़ी में मारी टक्कर, विरोध पर मारपीट की
Next: बजरंग दल ने की यूट्यूबर स्मृति नेगी पर कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.