Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ज्वालापुर में अचानक काफी संख्या में पहुंचे बंदरों ने मचाया उत्पात
  • हरिद्वार

ज्वालापुर में अचानक काफी संख्या में पहुंचे बंदरों ने मचाया उत्पात

RNS INDIA NEWS 25/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर में अचानक काफी संख्या में बंदरों ने घरों पर धावा बोल दिया। बंदरों ने छतों पर कूद फांद मचाते हुए चंद घंटों में ही आतंक मचा दिया। कहीं छतों पर सुखाने के लिए फैलाए गए कपड़े फाड़ डाले तो कहीं पानी की टंकियां तोड़ दी। इतना ही नहीं, यह बंदर राहगीरों को काटने को भी दौड़ रहे हैं। रात में भी बंदर लोगों की छतों पर ही डेरा डाले रहे। ऐसा माना जा रहा है कि कहीं दूर से लाकर इन बंदरों को ज्वालापुर आबादी क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। जिससे लोग परेशान हैं और वन विभाग व नगर निगम से बंदरों को पकड़ने की मांग उठा रहे हैं। जल्द बंदरों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो लगातार जान व माल का नुकसान हो सकता है। ज्वालापुर के मोहल्ला कोटरवान, मंडी का कुआं, कैथवाडा, मैदानियान, मालियान आदि मोहल्लों में गुरुवार की शाम अचानक सैकड़ों बंदर आने से हड़कंप मच गया। बंदरों ने एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगाते हुए नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। बंदरों ने छतों पर फैलाए गए कपड़े फाड़ डाले और खाने पीने का सामान ले उड़े। स्थानीय निवासी डॉ. जुल्फिकार खान, रविंद्र कुमार, सरफराज खान, कादिर, जितेंद्र, अमित कुमार, रहमान आदि ने बताया कि गुरुवार की शाम अचानक बड़ी तादाद में बंदर क्षेत्र में आ पहुंचे। बंदरों ने कई घरों में सामान और पानी की टंकियां तक फोड़ डाली। लोगों ने जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने की मांग उठाई है। इस समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों से भी मिलने की तैयारी में है। वहीं इतनी बड़ी संख्या में बंदरों को ज्वालापुर क्षेत्र के घनी आबादी वाले इलाकों में छोड़ने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग सीधे तौर पर आरोप लगा रहे हैं कि विभाग ने जानबूझकर दूसरे क्षेत्रों से बंदर लाकर यहां छोड़े हैं। जल्द अंकुश नहीं लगाया जाता है तो लोग सड़कों पर उतरेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवभूमि, सैन्यभूमि की तरह खेल भूमि के रूप में बनेगी उत्तराखंड की पहचान: रेखा आर्या
Next: प्रेम विवाह पर युवक के घर तोड़फोड़

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.