Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन विभाग की टीम ने देवदार की लकड़ी के 40 स्लीपर किए बरामद
  • देहरादून

वन विभाग की टीम ने देवदार की लकड़ी के 40 स्लीपर किए बरामद

RNS INDIA NEWS 22/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। चकराता के जंगलों में अवैध कटान कर बड़े पैमाने पर देवदार की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी की जा रही है। चकराता वन प्रभाग की रीवर रेंज डाकपत्थर की टीम ने विकासनगर की एक आरा मशीन में बेचे जा रहे चालीस देवदार के स्लीपर पकड़कर रीवर रेंज में सीज कर दिए हैं, जबकि लकड़ी तस्कर लोडर वाहन सहित फरार हो गये हैं। मंगलवार को रीवर रेंज डाकपत्थर की टीम को सूचना मिली कि चकराता के जंगलों से अवैध कटान कर देवदार के स्लीपरों को विकासनगर की आरा मशीन में बेचा जा रहा है। जिस पर वन विभाग की टीम ने तत्काल आरा मशीन पर पहुंचकर छापेमारी की। इससे पहले लकड़ी तस्करों को वन विभाग की टीम के पहुंचने की भनक लगी और वे लोडर में रखी लकड़ी को आरा मशीन में डालकर लोडर को लेकर फरार हो गये। लेकिन वन विभाग की टीम ने तस्करी कर लाये गये देवदार के चालीस स्लीपर पर कब्जे में ले लिए। सभी स्लीपरों को वन विभाग की टीम अपने वाहन में भरकर डाकपत्थर रीवर रेंज परिसर में ले गयी। जहां लकड़ी को सीज कर दिया है। वन क्षेत्र अधिकारी अनिल कुमार भट्ट ने कहा देवदार के स्लीपर की जांच की जा रही है। कहां से यह लकड़ी लाई गई थी, जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच करने के साथ साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिकित्सा सुविधा के निजीकरण का किया विरोध
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया सेलाकुई में सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.