Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी को शीघ्र ही 40 अतिरिक्त गोल्फकार्ट मिलेंगे, जल्द होगा एमओयू
  • देहरादून

मसूरी को शीघ्र ही 40 अतिरिक्त गोल्फकार्ट मिलेंगे, जल्द होगा एमओयू

RNS INDIA NEWS 20/02/2026
rns featured image new

– रिक्शा चालकों की आय में वृद्धि, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों व पर्यटकों को आधुनिक आवागमन सुविधा
– मसूरी को शीघ्र ही 40 अतिरिक्त गोल्फकार्ट मिलेंगे, जल्द होगा एमओयू

देहरादून(आरएनएस)। पर्यटन नगरी मसूरी को शीघ्र ही 40 अतिरिक्त गोल्फकार्ट की सुविधा प्राप्त होगी। जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल के लिए सभी तैयारिया पूर्ण कर ली है। इस संबंध में आरईसी (रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कार्पोरेशन लिमिटेड) भारत सरकार के सहयोग से गोल्फकार्ट उपलब्ध कराए जाएंगे। आरईसी के प्रबंध निदेशक एवं अपर सचिव, भारत सरकार जल्द एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। डीएम सविन बंसल ने शुक्रवार को बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मसूरी में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन उपलब्ध कराना है। साथ ही पारंपरिक रिक्शा चालकों को बेहतर आय के अवसर प्रदान करना है। मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालित होने से माल रोड एवं कैमलबैक रोड पर जाम की समस्या में कमी आएगी। प्रदूषण-मुक्त परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय रिक्शा चालकों की आर्थिकी में वृद्धि होगी। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं पर्यटकों को आरामदायक आवागमन सुविधा मिलेगी। पर्यटन अनुभव अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनेगा। बताया कि सभी संबंधित विभागों को गोल्फकार्ट संचालन को आवश्यक व्यवस्थाएं, मार्ग निर्धारण, पार्किंग स्थल, चार्जिंग व्यवस्था, सुरक्षा मानक एवं संचालन प्रणाली-समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा गोल्फकार्ट के लिए आरईसी (रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कार्पोरेशन लिमिटेड) भारत सरकार के अधिकारियों से चर्चा कर अपना प्रस्ताव प्रस्तुत कर सीएसआर फंड से धनराशि की मांग की थी। आरईसी से 3.36 करोड़ धनराशि सीएसआर फंड से दी जाएगी। — मसूरी में 14 गोल्फकार्ट हैं जिला प्रशासन के प्रयासों से दिसंबर 2024 को मसूरी को सुगम सुविधा एवं जाम से निजात दिलाने के लिए गोल्फकार्ट का शुभारम्भ किया गया था स्थानीय रिक्शा चालकों को गोल्फ कार्ट चलाने को कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। मसूरी में प्रथम चरण में 4 गोल्फ कार्ट चलाए गए थे, वर्तमान में जिनकी संख्या 14 है। इन 40 नए गोल्फकार्ट आने से अब इनकी संख्या 54 हो जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मसूरी माल रोड में यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए माल रोड पर वाहनों का आवागमन पर रोक लगाने और गोल्फ कार्ट चलाने की जिला प्रशासन की योजना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धमकी के बाद हाई अलर्ट, विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम बनेगी
Next: गुलदार की खाल के साथ अधेड़ दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.