Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेकैप और खरीद प्रक्रियाओं पर कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा

सेकैप और खरीद प्रक्रियाओं पर कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 20/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकास भवन में सामाजिक एवं पर्यावरणीय अनुपालन और मूल्यांकन योजना (सेकैप) तथा खरीद प्रक्रियाओं को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कार्मिकों को सेकैप ढांचे और पारदर्शी खरीद प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में परियोजना प्रबंधन इकाई से आए एसोसिएट विपिन मंदवाल ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से सेकैप फ्रेमवर्क को समझाया। उन्होंने जैव विविधता संरक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों, संग्रह केंद्रों की स्थापना, पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप वे-साइड ईटरी संचालन, शिकायत निवारण तंत्र और अनुपालन जांच जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने खरीद प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला परियोजना प्रबंधक राजेश मठपाल और फोकल पर्सन तथा सहायक प्रबंधक (आजीविका) सुनील जोशी ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन, तय समय में लक्ष्य प्राप्त करने और विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता बताई। कार्यशाला में सहायक प्रबंधक (अनुश्रवण एवं मूल्यांकन) दीपक चंद रमोला, सहायक प्रबंधक (सेल्स) इंदिरा अधिकारी सहित जनपद के सभी विकासखंडों के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायकों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधन इकाई और जिला प्रबंधन इकाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों की सेकैप ढांचे और खरीद प्रक्रियाओं के प्रति समझ को मजबूत करना तथा उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना था। कार्यक्रम में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे परियोजना के पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यायालय को धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा कड़ी, एसएसपी ने किया निरीक्षण
Next: धमकी के बाद हाई अलर्ट, विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम बनेगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.