Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 90 प्रतिशत से कम प्रगति वाले कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों का वेतन रोका जाय: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

90 प्रतिशत से कम प्रगति वाले कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों का वेतन रोका जाय: जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 08/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में आज नवीन कलेक्ट्रेट में जनपद में संचालिल जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत निर्मित/निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति, अवशेष नई तथा पुनरीक्षित डीपीआर पर चर्चा एवं अनुमोदन के कार्यों की समीक्षा सम्बन्धित कार्यदाई सस्थाओं के अधिकारियों के साथ की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के एफएचटीसी (कार्यात्मक घरेलू नल कनैक्शन) कार्य न्यून होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 90 प्रतिशत से कम प्रगति वाले कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि 90 प्रतिशत से अधिक कार्य प्रगति आने पर ही वेतन आहरित किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता उत्तराखण्ड पेयजल निगम अल्मोड़ा नोडल जल जीवन मिशन के बार-बार बैठकों में उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन के बैठकों में उपस्थित न होने पर उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में इस योजना का कार्य अन्तिम चरण में है उस कार्य को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन स्तर पर इस योजना कार्यों की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाती है इसलिये सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजना का कार्य तय समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने थर्ड पार्टी द्वारा जनपद में पेयजल योजनाओं का सत्यापन किया जा रहा है के कार्यों की समीक्षा सम्बन्धित विभागीय अधिकारी करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने पेयजल निगम अल्मोड़ा, रानीखेत, भिकियासैण, उत्तराखण्ड जल संस्थान अल्मोड़ा, रानीखेत एवं सिंचाई विभाग अल्मोड़ा द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत वर्तमान में किये गये भौतिक कार्यों व अवशेष कार्यों समीक्षा करते हुये निर्देश दिए कि योजना के कार्यों में तेजी लाने के साथ ही कार्य को तय समय में पूर्ण किया जाय ताकि अधिक से अधिक लोगों इस योजना का लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, परियोजना निदेशक पुष्पेन्द्र सिंह सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाइनीज मांझे से लहूलुहान हुआ बाइक सवार
Next: फर्जी टैक्सी चालक बनकर यात्री से ऑनलाइन ठगी

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.