Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 900 ग्राम चरस के मामले में दो महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
  • नैनीताल

900 ग्राम चरस के मामले में दो महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 24/08/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। नवाबी रोड स्थित कुल्यालपुरा मोहल्ले की एक किराना दुकान में मिली 900 ग्राम चरस के मामले में कोर्ट के आदेश पर कुल्यालपुरा गली नंबर आठ निवासी भूपेंद्र सिंह चौहान, उमेश सिंह चौहान और एक अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर ये लोग कोतवाली से वापस लौटे। गली नंबर तीन निवासी पूनम देवी ने कोर्ट में दी अर्जी में बताया था कि बीती 28 जून को एक महिला उनकी दुकान में पहुंची थी। सामान लेने के बहाने वह दुकान में घुसी और हाथ में पकड़ा थैला वहीं छोड़ गई। उसके जाते ही तीन लोग खुद को नारकोटिक्स अधिकारी बताते हुए दुकान में आए और चरस बरामद कर उसके पति सूरज को आरोपी बताने लगे। पूनम ने पुलिस को सूचना दी तो उस दिन हल्द्वानी सर्किल का प्रभार देख रहीं सीओ लालकुआं संगीता मौके पर पहुंचीं। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर वह उच्च अधिकारियों से मिलीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की कोर्ट में अर्जी लगाई थी। सीसीटीवी फुटेज और शिकायती पत्र देखने के बाद कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। रिपोर्ट में नामजद किए जाने की भनक लगने पर शनिवार को आरोपियों के पक्ष की महिलाएं इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंच गईं। उन्होंने नामजदगी को लेकर कोतवाली में हंगामा काटा, लेकिन पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ मुकदमा
Next: एसटीएफ ने पकड़ी नकली देशी शराब बनाने की फैक्ट्री

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.