Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मदरसे में 8 साल की बच्ची से इमाम ने किया रेप, गिरफ्तार
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

मदरसे में 8 साल की बच्ची से इमाम ने किया रेप, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/12/2022
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां के एक मदरसा के इमाम अमीनुल्लाह उर्फ अमीन पर आठ साल की बच्ची से रेप करने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी कोलेबिरा से भागकर लोहरदगा के कुड़ू पहुंच गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ा। बताया गया कि आरोपी इमाम मदरसा में छोटे-छोटे बच्चों को अलग से पढ़ाने के लिए बुलाता था। रविवार को भी उसने बच्चों को बुलाया था। पढ़ाई खत्म करने के बाद मौलाना ने एक बच्ची को रोक लिया और बाकी बच्चों को भेज दिया। इसके बाद एक अलग कमरे में लेकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर मौलाना की हरकत के बारे में बताया। उसने घरवालों को बताया कि पिछले कई दिनों से वह उसके साथ गंदी हरकत कर रहा था। बच्ची के परिजन जब मदरसा पहुंचे तो वह फरार हो गया था। बच्ची को लेकर परिवार और अंजुमन कमेटी के सदस्य थाने पहुंचे। बच्ची के परिजनों के अलावा मस्जिद और मदरसा चलाने वाली सदर अंजुमन कमेटी ने भी थाने में इमाम के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सिमडेगा भेजा गया है। एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि घटना में आरोपी मौलाना को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहले अनजान नंबरों से आई मिसकॉल, फिर अचानक से खाते से उड़े 50 लाख रुपए
Next: हॉस्टल के रूम में मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, शॉल का फंदा बनाकर लटका

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.